बाणसागर डैम में डूबने से दो भाईयों की मौत,भैंस को निकालने गए थे दोनों 

Two siblings brothers died from drowning in bansagar dam
बाणसागर डैम में डूबने से दो भाईयों की मौत,भैंस को निकालने गए थे दोनों 
बाणसागर डैम में डूबने से दो भाईयों की मौत,भैंस को निकालने गए थे दोनों 

डिजिटल डेस्क, शहडोल। बाणसागर डैम में डूबने से दो सगे भाईयों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई।  जिले के पपौंध थानांतर्गत ग्राम जमुनी निवासी दोनों भाई अपनी उस भैंस को ढूंढ़ने निकले थे, जो दो दिन से लापता थी। दोनों के शव सुबह बांध से निकाले गए। जानकारी के अनुसार पपौंध थाने से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव जमुनी निवासी रामनाथ द्विवेदी का परिवार खेती-किसानी कर जीविकोपार्जन करते हैं। उनका खेत व बाणसागर बांध से लगा हुआ है। दो दिन पहले एक भैंस लापता हो गई थी। जिसे तलाशने के लिए रामनाथ के दोनों युवा पुत्र कृष्ण कुमार 34 वर्ष तथा इसका छोटा भाई विजय कुमार द्विवेदी 20 वर्ष सोमवार को डैम की ओर जा पहुंचे। जहां देखा कि उनकी भैंस पानी के अंदर घुसी है। बाहर से आवाज लगाकर निकालने का प्रयास किया लेकिन भैंस पानी से बाहर नहीं आई। जिस पर दोनों भाई पानी के अंदर घुस गए। जिस पानी में भैंस घुसी थी, वह पहले खेत था, जहां मेढ़ बने थे। डूब में आने के कारण दोनों के पैर उसी में फिसल गए और नीचे कच्ची (कापू) में पैर धंस गए, और बाहर नहीं निकल पाए। पानी उनके सिर तक ही था, लेकिन पैर फंसा होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। 
 

ग्रामीण ने दी सूचना

गांव का ही एक व्यक्ति कुछ काम से बांध की ओर गया था, जिसने दोनों भाईयों को पानी में जाते देखा था। काफी देर तक बाहर नहीं दिखाई देने पर गांव जाकर बताया। सुबह करीब 7 बजे गांव के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि पानी के अंदर सिर दिखाई दे रहे हैं। आनन-फानन में लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन विजय व कृष्ण कुमार की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना स्थानी पुलिस ने को दी गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद ब्योहारी में पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 

दो ही बेटे थे रामनाथ के 

दोनों भाईयों की एक साथ मौत ने घर के चिराग ही बुझा दिया। पिता रामनाथ के दो ही पुत्र थे। बड़ा पुत्र कृष्ण कुमार गांव के ही स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में परिवार का खर्च चलाता था। उसके 5 व 3 वर्ष के दो बेटे हैं, जबकि विजय की शादी नहीं हुई थी। पिता का रो रोकर बुरा हाल है। अपने दोनों युवा पुत्रों की लाश देखकर उनकी मानसिक स्थिति पागलों जैसी हो गई है। परिवार वालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है।
 

Created On :   2 July 2019 7:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story