लंच करने के बहाने पिता के दोस्त ने लूटी मासूम बहनों की आबरु

Two sisters were sexually exploited at their residence
लंच करने के बहाने पिता के दोस्त ने लूटी मासूम बहनों की आबरु
लंच करने के बहाने पिता के दोस्त ने लूटी मासूम बहनों की आबरु

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में  एक आरोपी ने सारी हदें पार कर दो मासूम बहनों को अपनी हवस का शिकार बनाया वहीं दूसरी जगह एक मित्र ने नाबालिग की आबरू लूट ली। दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मित्र के घर भोजन करने आया और बन बैठा हैवान
आरोपी अपने मित्र के घर भोजन करने आया था। भोजन के बाद उसने मित्र की दो मासूम बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता 10 और 9 वर्षीय दो बहनें हैं, जबकि आरोपी रूपेश प्रभाकर कांबले (41) श्रमजीवी नगर निवासी है। रूपेश पेंटिंग करता है। वह एक पुत्र और पुत्री का पिता भी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बहनों के पिता और रूपेश मित्र हैं। गत 26 तारीख को पीड़ित बहनों के पिता ने ‘खुर’ लिए थे। उसने भोजन करने के लिए रूपेश को भी घर बुलाया। भोजन के पूर्व दोनों ने साथ में शराब पी। भोजन और शराब का दौर खत्म होने के बाद पीड़ित बहनों के पिता सो गए। उस वक्त दोपहर के दो से तीन बजे थे। मौका देखकर रूपेश ने बारी-बारी से दोनों बहनों का यौन उत्पीड़न किया। प्रकरण के संबंध में िकसी  को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी बहनें चुप रहीं।

आरोपी के दोबारा आने की बात सुनते ही सहमी लड़कियों बताई सचाई

अभी दो दिन पहले की बात है। पीड़ित बहनों का पिता घर में फिर मुर्गा लाने वाला था। रूपेश को भी भोजन के लिए आमंत्रित करने वाला था, लेकिन उसका नाम सुनते ही दोनों बहनें घबरा गईं और पिता को कहा कि रूपेश मामा गंदे हैं, उन्हें घर में न बुलाएं। इससे पिता को आशंका हुई। उसने छोटी पुत्री को दुकान में चॉकलेट के बहाने से भेजा और बड़ी पुत्री से पूछताछ की। उसने शर्मसार कर देने वाला घटित वाकया पिता को कह सुनाया।  इसके बाद दोनों पुत्रियों को गले लगाकर वह रो पड़ा। पुत्रियां भी खूब रोईं। गुस्से में उसने रूपेश को फोन लगाया, लेकिन वह फोन उठा नहीं रहा था। घर से भी वह नदारद था। लिहाजा, सोमवार देर रात पिता पीड़ित पुत्रियों के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तत्काल हरकत में आई और रूपेश को िगरफ्तार िकया। मंगलवार को अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में लिया गया है। 

इधर फ्रेंड ने ही लुटी आबरू
दुष्कर्म की दूसरी वारदात सदर थानांतर्गत सोमवार देर रात हुई है। पीड़िता (16) 10वीं की छात्रा है। आरोपी उसी का िमत्र नितेश उर्फ जितेश शरद शंभरकर (19) सदर निवासी है। वह इलेक्ट्रीशन है। डीजे बजाने के भी ठेके लेता है। सोमवार को वह छात्रा को घुमाने ले गया था। दिन भर अंबाझरी गार्डन, फुटाला चौपाटी और वाकी घूमने के बाद रात में वे मंगलवारी कॉम्पलेक्स गए। इस बीच जब छात्रा बाथरूम में गई तो उसके पीछे-पीछे नितेश भी गया और वहीं पर उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म िकया। घटित प्रकरण की शिकायत िमलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई। प्रकरण दर्ज कर उपनिरीक्षक कुलमेथे ने नितेश को िगरफ्तार िकया। मंगलवार को अदालत में पेश कर उसे 2 दिन के पीसीआर में लिया गया है।

Created On :   6 Dec 2017 5:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story