पुणे में अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर तोड़ा दम

Two-wheeler rider death due to collision of unknown vehicle
पुणे में अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर तोड़ा दम
पुणे में अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, पुणे। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दुपहिया सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार की सुबह बंगलुरू-मुंबई हाइवे पर हुई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में अतिफ इरफान हुसैन (18) की मौत हो गई। उसके भाई अफजल हुसेल (24) ने सिंहगड़ रोड पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। करीब साढ़े दस बजे नर्हे इलाके से जाते समय अतिफ को वाहन की जोरदार टक्कर लगी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वहां से भाग गया। लोंगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। शव पोस्ट मार्टम के लिए ससुन अस्पताल भेजा गया।   

युवती से छेड़छाड़ कर मारपीट
वहीं सहेली के साथ टहल रही युवती से छेड़छाड़ कर मारपीट करने की घटना स्वारगेट स्थित मुकुंदनगर परिसर में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर स्वारगेट पुलिस थाने में 20 साल की युवती ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उक्त युवती सहेली के साथ मुकुंदनगर परिसर में टहलने गई थीं। उस समय युवक दुपहिया पर आए और युवती की सहेली के साथ छेड़छाड़ करने लगे। गुस्साए युवक दुपहिया से नीचे उतरे और युवती को थप्पड़ मारा। इस बात से युवती काफी डरी हुई थीं। इसलिए उसने दो दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस परिसर के सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीनों युवकों को ढूंढ रही है। 

Created On :   1 Oct 2018 4:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story