दहीहांडी के दौरान दो युवकों की मौत, 202 गोविंदा घायल

Two young man died during Dahi handi in mumbai, 202 injured
दहीहांडी के दौरान दो युवकों की मौत, 202 गोविंदा घायल
दहीहांडी के दौरान दो युवकों की मौत, 202 गोविंदा घायल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दहीहांडी के दौरान पालघर एवं नई मुंबई में दो गोविंदाओं की मौत हो गई जबकि इस साल मुंबई में 202 गोविंदा घायल हुए हैं। मुंबई महानगर पालिका द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक घायल गोविंदाओं में 15 को गंभीर चोट लगी थी जो अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बीएमसी ने मंगलवार शाम को जो आंकड़े जारी किए थे उसमें 117 गोविंदाओं के घायल होने की बात कही गई थी। डिजास्टर मैनेजमेंट सेल द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक रात एक बजे तक घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचने वाले गोविंदाओं की संख्या बढ़कर 202 हो गई थी।

पिछले साल के 147 के मुकाबले इस साल घायल गोविंदाओं की संख्या में कमी आई है, लेकिन देर रात तक आंकड़े बदल गए। बांबे हाईकोर्ट की सख्ती के बाद इस साल 14 साल से कम उम्र के गोविंदाओं के मानव पिरामिड में शामिल होने पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही सुरक्षा उपायों को लेकर भी सख्ती बरती जा रही थी। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में आयोजन भी रद्द किए गए थे इसके बावजूद गोविंदाओं के घायल होने के मामले में कमी नहीं आई।

उत्सव के दौरान पालघर क्षेत्र में रोहन किणी (21) की मौत हो गई। रोहन मानव पिरामिड का हिस्सा था लेकिन उसे मिर्गी आ गई जिसके चलते वह नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। चोटिल रोहन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा नई मुंबई के ऐरोली इलाके में बिजली के चपेट में आने से जयेश शरले (21) की मौत हो गई। जयेश पिरामिड में खड़े गोविंदाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा था इसी दौरान  पैर बिजली के तारों से स्पर्श हो गया।

पिछले पांच सालों में घायल हुए गोविंदाओं की संख्या

वर्ष        घायल
2017      202
2016      147
2015      129
2014      202

Created On :   17 Aug 2017 7:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story