चीन के झेजियांग प्रांत में लेकिमा तूफान से मरने वालों की संख्या 28 हुई

Typhoon Lekima: 28 People dead and a million evacuated in China
चीन के झेजियांग प्रांत में लेकिमा तूफान से मरने वालों की संख्या 28 हुई
चीन के झेजियांग प्रांत में लेकिमा तूफान से मरने वालों की संख्या 28 हुई
हाईलाइट
  • झेजियांग में करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के झेजियांग प्रांत में तूफान लेकिमा के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जबकि 20 अन्य के लापता होने की सूचना है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ज्यादातर मौतें वानझौउ शहर द्वारा प्रशासित योंगजिया काउंटी में हुईं है, जहां मूसलाधार बारिश के चलते हुए भूस्खलन से नदियां अवरुद्ध हो गईं। बैरियर झील उफान पर आ गई और लोगों को दूर तक बहा ले गया।

प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने कहा कि लगभग 10.8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और झेजियांग में करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। लेकिमा ने झेजियांग में देर रात 1.45 बजे दस्तक दी, जिससे भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई।

मुख्यालय ने कहा कि झेजियांग में, तूफान ने 173,000 हेक्टेयर से अधिक फसलों और 34,000 घरों को नुकसान पहुंचाया और सीधे तौर पर 14.57 अरब युआन (2 अरब डॉलर) की आर्थिक हानि हुई है। बचाव अभियान जारी है। लेकिमा उत्तर की ओर बढ़ रही है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी कि यह रविवार देर शाम को शानदोंग प्रांत के पूर्वी तट पर दस्तक देगा। शानदोंग हवाई यातायात प्रबंधन ब्यूरो ने कहा कि आंधी क्षेत्र के हवाईअड्डों पर परिचालन को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेगी। कुल 47 उड़ानों को समायोजित किया गया है।

Created On :   11 Aug 2019 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story