- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कालिख पोतने वालों को चौंक में खड़ा...
कालिख पोतने वालों को चौंक में खड़ा करके पीटना चाहिए- शिवसेना
डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी गेट पर लगी विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने की घटना की पक्ष प्रमुख उद्धव ने कड़ी निंदा की है। उद्धव ने कहा कि जो लोग सावरकर को नहीं मानते हैं उन्हें बीच चौक में खड़ा करके पीटना चाहिए। इसके बिना उन्हें पता नहीं चल सकेगा कि स्वतंत्रता के लिए किसने क्या-क्या कष्ट किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सावरकर का अपमान किया था। सावरकर का अपमान करने वालों को स्वतंत्रता की अहमियत समझ में नहीं आएगी।
राणे पर जवाब नहीं
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे की पार्टी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के भाजपा के विलय के बयान पर उद्धव सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उद्धव ने कहा कि चुनाव आते जाते रहेंगे। चुनाव के लिए युति होती रहेगी लेकिन हमारे लिए किसानों का मुद्दा महत्वपूर्ण है।
Created On :   24 Aug 2019 10:10 AM GMT