उध्दव ठाकरे की चेतावनी, मुंबई में होगा जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Uddhav thackeray said we will protest against GST in mumbai
उध्दव ठाकरे की चेतावनी, मुंबई में होगा जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
उध्दव ठाकरे की चेतावनी, मुंबई में होगा जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, पुणे। शिवसेना पार्टी के प्रमुख उध्दव ठाकरे ने शनिवार को कोल्हापुर में कहा कि GST के कारण व्यापारी उद्योजकों पर हो रहे अन्याय को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लोकतंत्र मार्ग से चर्चा की जाएगी। उस से समाधान निकला तो ठिक अन्यथा व्यापारी, उद्योजकों समेत मुंबई में मोर्चा निकाला जाएगा जिसका नेतृत्व मैं खुद करूंगा।

शनिवार को ठाकरे ने कोल्हापुर जिले के व्यापारी एवं उद्योजकों से चर्चा की। उसके बाद उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के विरोध में जाहीर रूप से भूमिका लूंगा। GST के कारण नुकसान हो रहा है, इसमें जो प्रावधान है वह अन्यायकारक है ऐसा व्यापारी और उद्योजकों का कहना है। गुजरात में व्यापारी एकत्रित आते हैं तो फिर यहां क्यों नहीं? GST को लेकर शिवसेना ने पहली बार भूमिका ली है। आपको चटके लग रहे हैं तो आप शांत न बैठे। आप दब गए तो खत्म हो जाएंगे। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से लोकतंत्र मार्ग से चर्चा की जाएगी। उस से समाधान नहीं निकला तो मुंबई में मेरे नेतृत्व में मोर्चा निकाला जाएगा। यह चेतावनी भी ठाकरे ने दी।


ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत भरोसे के साथ मोदी के हाथ में सत्ता दी। उस समय लगा कि वे देश को अधोगति से प्रगति की आरे ले जाएंगे। चुनाव के समय उनके साथ रामदेव बाबा दिखे। अब रामदेवबाबा उद्योजक बन गए हैं और असली उद्योजकों को रोना पड़ रहा है। राजनीतिज्ञ बदल गए तो नीति भी बदलती है। स्व. राजीव गांधी ने पंचायत राज व्यवस्था लाई। स्थानिय निकाय संस्थाओं को स्वायत्ता दी लेकिन सरकार ने स्वायत्ता नष्ट की। देश अध्यक्षीय लोकतंत्र की ओर जा रहा है क्या ऐसा मौजूदा स्थिति को देखकर लग रहा है। यह भी ठाकरे ने कहा।


सरकार यानि कि मन्नत का बच्चा

ठाकरे ने कहा कि फिलहाल जो सरकार है वह मानो मन्नत से हुआ बच्चा है। ऐसे बच्चे के बहुत लाड़ किए जाते है लेकिन यहीं बच्चा अब बिगड़ रहा है।

Created On :   25 Nov 2017 6:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story