बिहार फिर शर्मसार: स्कूल जा रही लड़की से आधा दर्जन युवकों ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

बिहार फिर शर्मसार: स्कूल जा रही लड़की से आधा दर्जन युवकों ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल
हाईलाइट
  • तकरीबन आधा दर्जन लड़कों ने स्कूल जा रही लड़की से की छेड़छाड़।
  • लड़की के साथ एक लड़का भी था
  • जो लड़की को बचाने की कोशिश करता है।
  • वीडियो में लड़की लड़कों से छोड़ देने के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में लड़कियों से बदसलूकी और छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार के सहरसा में स्कूल जाती लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तकरीबन आधा दर्जन लड़के स्कूल जा रही एक लड़की को रोककर दिनदहाड़े उससे छेड़छाड़ करते हैं। इस मामले में तीन मनचलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की उन लड़कों से प्रार्थना कर रही है। वो लड़कों से प्रार्थना कर रही है कि वे उसे छोड़ दें। लड़की के साथ एक लड़का भी था, जो लड़की को बचाने की कोशिश करता है। आरोपी लड़के उसे भी बुरी तरह पीटते दिखाई दे रहे हैं। कुछ मनचले युवक लड़की का दुपट्टा तक खींच लेते हैं। जब वह भागने का प्रयास करती है तो उसे खदेड़कर जमीन पर पटक देते है।

वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पीड़ित लड़की और आरोपियों की पहचान कर ली है। इस मामले में पुलिस ने पंकज यादव नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। सहरसा सदक डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने कहा, "एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश करेगी।

Created On :   28 Aug 2018 7:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story