कमलनाथ को घेरने बीजेपी के दो पूर्व सीएम मैदान में

Uma Bharti or Shivraj Singh Chauhan will contest lok sabha election from Chhindwara seat
कमलनाथ को घेरने बीजेपी के दो पूर्व सीएम मैदान में
कमलनाथ को घेरने बीजेपी के दो पूर्व सीएम मैदान में

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ को भेदने व उन्हें यहां घेरने के मंसूबे को पूरा करने भाजपा लोकसभा चुनाव मैदान में बड़े चेहरों पर विचार कर रही है। इसमें दो पूर्व  मुख्यमंत्रियों का नाम भी चर्चाओं में आ रहा है। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री उमा भारती और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा से लोकसभा का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा हैं। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें चुनाव की तैयारियों के लिए कहा है। प्रत्याशी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व विचार कर रहा है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि भाजपा इस बार कांग्रेस के इस गढ़ मेंं किसी कद्दावर नेता को ही मैदान में उतारेगी। उमा और शिवराज के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान में दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल का नाम भी लिया जा रहा है।
दो सर्वे करा चुकी भाजपा
लोकसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा अब तक दो सर्वे करा चुकी है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक एक सर्वे खुद पार्टी पदाधिकारियों द्वारा कराया गया है। जिसमें जिले के तमाम प्रमुख नेताओं से वन टू वन चर्चा की गई है। इस चर्चा में लगभग सभी ने किसी बाहरी कद्दावर चेहरे की मांग उम्मीदवार के रूप में की है।
उमा के नाम पर ज्यादा जोर
लोकसभा प्रत्याशी चयन में केंद्रीय मंत्री उमा भारती के नाम पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। पहला कारण मुख्यमंत्री रहते छिंदवाड़ा में उनका खासा दखल रहा है। छिंदवाड़ा को उन्होंने गोद लिया था। दूसरा वे लोधी समाज से हैं, जिले में लोधी समाज की संख्या भी खासी है। उमा चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं, सूत्रों के मुताबिक उन्हें उनकी शर्त पर छिंदवाड़ा से चुनाव लडने तैयार किया जा रहा है।
विधानसभा में लोकल व फ्रेश चेहरा
लोकसभा चुनाव के साथ ही छिंदवाड़ा में विधानसभा का उपचुनाव भी होना है। मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से उपचुनाव लडने वाले हैं। कमलनाथ के मुकाबले भाजपा किसी स्थानीय फ्र ेश चेहरे को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा लोकसभा सीट पर फोकस करना चाह रही है।
इनका कहना है-
चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं, संगठनात्मक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रत्याशी कौन होगा यह पार्टी स्तर पर मार्च तक तय होना है। पार्टी योग्य प्रत्याशी ही मैदान में उतारेगी।
- नरेंद्र परमार, अध्यक्ष, जिला भाजपा

 

Created On :   20 Feb 2019 7:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story