- Home
- /
- उमा भारती के भाई स्वामी प्रसाद लोधी...
उमा भारती के भाई स्वामी प्रसाद लोधी की हालत गंभीर, एयर एम्बूलेंस से नई दिल्ली भेजा
By - Bhaskar Hindi |8 Jan 2018 9:01 AM GMT
उमा भारती के भाई स्वामी प्रसाद लोधी की हालत गंभीर, एयर एम्बूलेंस से नई दिल्ली भेजा
डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के भाई स्वामी प्रसाद लोधी की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें सोमवार शाम भोपाल के स्टेट हैंगर से नई दिल्ली रेफर किया गया है। एयर एम्बूलेंस की मदद से उन्हें तुरंत नई दिल्ली उपचार हेतु पहुंचाया गया है। स्वयं केंद्रीय मंत्री उमा भारती खुद उन्हें रवाना करने स्टेट हैंगर पर आईं।
बता दें कि स्वामी प्रसाद लोधी के चेस्ट में इंफेक्शन हुआ है। वे इंफेक्शन के चलते भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। अब उनका उपचार नई दिल्ली में होगा। काफी दिनों से स्वामी प्रसाद लोधी का इलाज चल रहा था।
Created On :   8 Jan 2018 2:20 PM GMT
Next Story