UN रिपोर्ट : एशिया में सबसे ज्यादा खुश है पाकिस्तान, भारत का नंबर सबके बाद

UN रिपोर्ट : एशिया में सबसे ज्यादा खुश है पाकिस्तान, भारत का नंबर सबके बाद
हाईलाइट
  • भारत का नंबर इस लिस्ट में अपने पड़ोसी चीन
  • पाकिस्तान
  • नेपाल
  • भूटान
  • श्रीलंका
  • बांग्लादेश और हिंसाग्रस्त म्यांमार के बाद आता है।
  • फिनलैंड ने विश्व स्तर पर टॉप किया है
  • जबकि एशिया में पाकिस्तान को सबसे खुश देश बताया गया है।
  • बुरुंडी देश का नंबर सबसे आखिर में है।
  • लिस्ट में पहले नंबर पर फिनलैंड है। इसके बाद नॉर्वे
  • डेनमार्क
  • आइसलैंड
  • स्विट्जरलैंड
  • नीदरलैंड्स
  • कनाडा
  • न्यूजीलैंड
  • स्वीडन और ऑस्ट्रेल

डिजिटल डेस्क, रोम। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व में सबसे ज्यादा खुश रहने वाले देशों की एक नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में फिनलैंड ने विश्व स्तर पर टॉप किया है, जबकि एशिया में पाकिस्तान को सबसे खुश देश बताया गया है। भारत की बात करें तो उसका नंबर इस लिस्ट में अपने पड़ोसी चीन, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हिंसाग्रस्त म्यांमार के बाद आता है। वहीं दूसरी तरफ बुरुंडी देश का नंबर सबसे आखिर में है। कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे बुरुंडी के नागरिकों में सबसे ज्यादा असंतोष है।

संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष 156 देशों की नई लिस्ट जारी की है। इस नई रिपोर्ट में अमेरिका का 4 अंक का नुकसान हुआ है और वह टॉप 15 से भी बाहर हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार लगता है कि अमेरिकन डोनल्ड ट्रंप के शासन में ज्यादा खुश नहीं हैं। यही कारण है कि वह पिछली रिपोर्ट में 14वें नंबर पर था, मगर इस बार खिसककर 18वें नंबर पर आ गया है। बता दें कि इस नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि सबसे ज्यादा खुश प्रवासी भी फिनलैंड में ही हैं।

एशिया में पाकिस्तान सबसे ज्यादा खुश


इस नई रिपोर्ट में अगर हम एशियाई देशों पर नजर डालें तो यह आंकड़े और भी चौंकाने वाले लगते हैं। एशिया में पाकिस्तान के लोग सबसे ज्यादा खुश हैं। अगर भारत की बात करें तो वह इस लिस्ट में म्यांमार, चीन, भूटान, श्रीलंका के बाद सबसे आखिर में आता है। लिस्ट में पाकिस्तान 75वें नंबर पर है। इसके बाद चीन (86), भूटान (97), नेपाल (101), बांग्लादेश (115), श्रीलंका (116), म्यांमार (130), भारत (133) और अफगानिस्तान (145) हैं।

भारत की तुलना में पाकिस्तान रहा बेहतर


एशिया में सबसे खुश देशों को देखा जाए तो कुछ सालों में भारत से अच्छी स्थिति उसके पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रही है। पिछली लिस्ट में जहां पाकिस्तान 80 वें नंबर था, तो नई रिपोर्ट में वह 5 अंक के सुधार के साथ अब वह 75वें नंबर पर आ गया है। इस लिस्ट में एक साल पहले तक भारत की स्थिति ज्यादा बेहतर थी। तब वह 122वें नंबर पर था। वहीं साल 2016 में 118वें नंबर पर था। जहां एक तरफ पिछले तीन सालों में भारत की स्थिति बिगड़ी है, वहीं पाकिस्तान ने लगातार सुधार किया है।

वे देश जहां प्रवासी नागरिक सबसे ज्यादा खुश हैं


प्रवासियों के खुश रहने के मामले में भी फिनलैंड नंबर 1 पर है। इसके बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, स्वीडन, स्विट्जरलैंड और मेक्सिको हैं। फिनलैंड में कुल 55 लाख की आबादी है जिसमें 3 लाख प्रवासी हैं।

ये हैं टॉप 10 देश


लिस्ट में पहले नंबर पर फिनलैंड है। इसके बाद नॉर्वे, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स, कनाडा, न्यूजीलैंड, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया है।

सबसे पिछड़े 5 देश


लिस्ट के अनुसार कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे बुरुंडी के नागरिकों में सबसे ज्यादा असंतोष है। इस लिस्ट में 156 अंक के साथ बुरुंडी देश का नंबर सबसे आखिर में है। पिछले 7 साल से युद्ध झेल रहा सीरिया 150वे नंबर पर है। इसके बाद रवांडा (151), यमन (152), तंजानिया (153), दक्षिणी सूडान (154) और मध्य अफ्रीकी गणराज्य (155) हैं।

Created On :   15 March 2018 5:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story