दीवार तोड़कर घर में घुसा ट्रक, स्टीयरिंग में दो घंटे से ज्यादा फंसा रहा चालक

Uncontrolled truck entered in house, driver stuck in steering
दीवार तोड़कर घर में घुसा ट्रक, स्टीयरिंग में दो घंटे से ज्यादा फंसा रहा चालक
दीवार तोड़कर घर में घुसा ट्रक, स्टीयरिंग में दो घंटे से ज्यादा फंसा रहा चालक

डिजटल डेस्क, मंडला। महाराजपुर थाना के पुरावा तिराहे में सुबह 5 बजे मंडला से रायपुर की ओर जा रहा ट्रक मकान में घुस गया। इस हादसे में चालक परिचालक घायल हुये हैं। चालक स्टीयरिंग में दो घंटे तक फंसा रहा, जिसे बामुश्किल बाहर निकाला गया। मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग में रोष देखा जा रहा है। यहां लगातार हो रहे हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार स्थानीय लोग ठहरा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सागर से रायपुर जा रहा ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 8474 चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित हो गया। वाहन पुरवा तिराहे से सीधे घर में घुस गया। सुबह करीब पांच बजे यहां घर के बाहर कोई नहीं था, जिसके कारण बड़ी घटना टल गई। वाहन मकान की दीवार को क्षतिग्रस्त करते हुये अंदर घुस गया और चालक अमरसिंह लोधी, परिचालक महेंद्र पटेल ट्रक के अंदर ही फंस गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 100 और 108 ने परिचालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चालक स्टीयरिंग में फंसा रहा।

स्टीयरिंग काटकर चालक को बाहर निकाला
करीब दो घंटे बाद स्टीयरिंग काटकर चालक को बाहर निकाला गया। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मकान का पूरा एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। मकान मालिक सुशीला गुप्ता के मुताबिक करीब 3 लाख का नुकसान है। बरामदे में खड़ी सामग्री और स्कूटर को नुकसान पहुंचा है।

सुध लेने कोई नही पहुंचा
सुबह पांच बजे हादसे के बाद सुशीला गुप्ता ने हादसे की सूचना महाराजपुर पुलिस को दी, लेकिन दोपहर तक कोई सुध लेने नही पहुंचा। यहां भारी वाहन को नहीं हटाया गया है। जिसके कारण मकान का रास्ता बंद है। परिवार को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।

एक्सीडेंट प्वाइंट बना तिराहा
पुरवा तिराहा एक्सीटेंड प्लाइंट बना हुआ है। यहां आये दिन हादसे हो रहे हैं। दस दिन पहले मटर से लोड ट्रक पलट गया था। भारी वाहन तिराहे पर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वर्ष 2016 में यहां बड़ा ट्रक ऑटो पर पलट गया था। इस हादसे छह लोगों की जान जाते-जाते बची थी। इसके बाद से लगातार हादसे हो रहे हैं।

Created On :   6 March 2019 12:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story