अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का करीबी हस्तक पंडित गिरफ्तार

Underworld don chhota rajan aide pandit agrawal arrested by CBI
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का करीबी हस्तक पंडित गिरफ्तार
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का करीबी हस्तक पंडित गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। बिल्डर देवेन शाह ही हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का करीबी हस्तक राजेश उर्फ पंडित के अग्रवाल को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार शाम को पुणे लाया गया। पिछले कई महीने से क्राइम ब्रांच लगातार पंडित की खोज कर रही थी। आखिरकार टीम ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपी पंडित के गिरफ्तार होने के बाद शाह की हत्या के मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद है।

आरोपी रविंद्र सदाशिव चोरगे (40, माणिकबाग, सिंहगड़ रोड) और राहुल चंद्रकांत शिवतारे (45, वड़गाव बुद्रुक) ने बिल्डर देवेन शाह पर 13 जनवरी की रात प्रभात रोड स्थित सायली अपार्टमेंट में गोली चलाई थी। डेक्कन इलाके में बिल्डर की हत्या करने के बाद पुलिस आरोपी को तलाश रही थी। पुलिस ने रविंद्र चोरगे को जलगांव के केपी होटल से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद शिवतारे को धरा गया।

शाह का खून करने के बाद हत्यारे मध्यप्रदेश भाग गए थे। इस मामले में जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र शामकर पाल (36, ठाणे) को गिरफ्तार किया। जिसके बाद मुख्य आरोपी सुनिल उर्फ सोनू मदनलाल राठौड़ (34, राजेंद्रनगर) को गिरफ्तार किया था।

आरोपी सुनिल उर्फ मदनलाल राठौड़ के खिलाफ 23 मार्च 2018 को एमसीए के तहत कार्रवाई की गई थी। अपर-आयुक्त (दक्षिण विभाग) रविंद्र सेनगांवकर ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी। पिछले दो महीने से क्राइम ब्रांच पंडित की तलाश में थी।

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के करीबी सहयोगी पंडित के खिलाफ मुंबई और उज्जैन में धोखाधड़ी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पंडित के दिल्ली में होने की खबर क्राइम ब्रांच पुलिस को मिली थी। पुलिस आयुक्त रश्मि शुक्ला, सह-आयुक्त रविंद्र कदम, अपर आयुक्त प्रदीप देशपांडे और उपायुक्त पंकज डहाणे के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त समीर शेख, सहायक निरीक्षक सुनील गवली और उनकी टीम ने पंडित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   20 Jun 2018 3:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story