जबलपुर: जिम संचालक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Unidentified assailants fired gym owner amit bhasin jabalpur news
जबलपुर: जिम संचालक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
जबलपुर: जिम संचालक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मप्र के जबलपुर जिले के मढ़ाताल में जिम संचालक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। घायल जिम संचालक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए, जो मामले की विवेचना में जुटे हैं।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने एशिया जिम के संचालक अमित भसीन को उस वक्त गोली मारी, जब वो अपनी ऑडी कार से बाहर निकलकर जिम की तरफ जा रहे थे। जिम संचालक ने बचने की कोशिश की। इस दौरान उनके कार की चाबी नीचे गिर गई। पुलिस के मुताबिक जिम संचालक को तीन गोलियां लगी हैं और फिलहाल उन्हें जबलपुर हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। गोलीकांड की सूचना मिलते ही एसपी अमित सिंह और सीएसपी सहित टीआई आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से गोलियों की तीन खाली खोके भी मिले हैं। इस आधार पर ये माना जा रहा है कि मौके पर 6 राउंड फायरिंग हुई है।
घटना स्थल का किया मुआयना-
वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी अमित सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद एसपी ने बताया कि इस हमले में जिम संचालक को जांघ और पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है। फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं। एसपी ने बताया कि इस हमले में राशिद और गोलू नाम के शख्स का हाथ है।
खंगाले जा रहे सीसीटवी फुटेज-
इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स पहले भागता हुआ नजर आ रहा है। उसके बाद दूसरा शख्स लंगड़ाता हुआ बाहर आता दिख रहा है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
जिम संचालक के यहां काम करते थे आरोपी-
सूत्रों के मुताबिक हमला करने वाला एक आरोपी जिम का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है। जो पहले एशिया जिम संचालक के यहां काम करता था। किसी बात पर विवाद होने के बाद एशिया जिम के संचालक अमित भसीन ने उसको नौकरी से निकाल दिया था। इसी का बदला लेने संभवत: उसने हमला किया है। इस वारदात को अंजाम देने में दो आरोपी शामिल होने की बात सामने आयी है।

Created On :   27 Feb 2019 12:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story