IT कंपनियों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई H-1B वीजा

united state resumes premium processing of H-1B visas
IT कंपनियों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई H-1B वीजा
IT कंपनियों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई H-1B वीजा

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारतीय आईटी कंपनियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल अमेरिका ने एच1बी वीजा की सभी श्रेणियों में प्रोसेसिंग वापस से शुरू कर दी है। 5 महीने पहले इस सर्विस को ज्यादा संख्या में आवेदन के बाद स्थगित कर दिया गया था जिस कारण से आईटी कंपिनयों में चिंता बढ़ गई थी। 

2018 के लिए H-1B वीजा की सीमा 65,000
USCIS के अनुसार वर्ष 2018 के लिए H-1B वीजा की सीमा 65,000 तय की गई है। इस सेवा के तहत अगर 15 दिन में वीजा नहीं मिलता है तो आवेदक को उसकी फीस वापस कर दी जाती है। वहीं USCIS ने साफ तौर पर कहा है कि यह अतिरिक्त सेवा सिर्फ लंबित याचिकाओं के लिए है। इसमें वो याचिकाएं शामिल नहीं होती, जो हाल ही में भरी गई हों।

क्या है H-1 B वीजा
यह एक गैर-आव्रजन वीजा है जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां अपने विदेशी कर्मचारियों की भर्ती की अनुमति देता है। इनमे सबसे ज्यादा आईटी कंपनियां होती हैं। भारतीयों के बीच H-1B वीजा काफी प्रचलित है। भारत के अलावा अमेरिका में काम कर रही भारतीय में कंपनियां भी इसका इस्तेमाल करती हैं।

बंद होने की आई थी खबर
H-1 B वीजा अमेरिकन कंपनियों में काम करने के लिए अन्य विदेशी वर्करों को जारी किया जाता है। डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद अप्रैल 2017 में ट्रंप ने इस वीजा के दुरूपयोग को रोकने के लिए इस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। इस पूरे मामले पर भारतीय हाई कमीशन ने अमेरिका से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी।

Created On :   19 Sep 2017 2:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story