अमेरिका पता लगाने में जुटा, क्या पाक ने किया था भारत के खिलाफ F-16 का इस्तेमाल?

United states ascertaining if Pak used US-build F-16 to target India
अमेरिका पता लगाने में जुटा, क्या पाक ने किया था भारत के खिलाफ F-16 का इस्तेमाल?
अमेरिका पता लगाने में जुटा, क्या पाक ने किया था भारत के खिलाफ F-16 का इस्तेमाल?

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अमेरिका यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या पाकिस्तान ने भारत को निशाना बनाने के लिए अमेरिका निर्मित एफ -16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था। दरअसल, 27 फरवरी को पाकिस्तान ने अपने लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायु सीमा में दाखिल होकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इस दौरान पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय वायुसेना के पायलट ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया था। भारत का दावा है कि जिस विमान को एयरफोर्स के पायलट ने गिराया था वो F-16 है। भारत ने इसके सबूत भी पेश किए थे।

यूएस दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी है, लेकिन हम अभी इसकी और ज्यादा जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा "हमने F-16 के गलत उपयोग के आरोपों को बहुत गंभीरता से लिया है।" भारत ने जोर देकर ये कहा है कि पाकिस्तान ने उसके मिशन को पूरा करने के लिए F-16 विमानों का इस्तेमाल किया है। भारत के एयर मार्शल आरजीके कपूर ने गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग में ऐमराम मिसाइल के वो टुकड़े दिखाए थे जिसे भारत के राजौरी से रिकवर किया गया था। बता दें कि पाकिस्तान के पास F-16 ही ऐसा लड़ाकू विमान है जिसमें ऐमराम मिसाइल का उपयोग किया जा सकता है। यहीं वजह है कि भारत दावे के साथ मिशन में F-16 के उपयोग करने की बात कह रहा है।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी और जैश के ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इस कार्रवाई से पाक बौखला गया था और उसने भारतीय सीमा में घुसकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम करते हुए भारत का मिग-21 विमान क्रैश हो गया था हालांकि मिग-21 के पायलट ने इससे पहले पाकिस्तान के F-16 को ढेर कर दिया था। इस संघर्ष के दौरान भारतीय पायलट ने खुद को प्लेन से इजेक्ट कर लिया था और उन्होंने पेराशूट से पीओके में लैंड किया था।      

Created On :   3 March 2019 6:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story