जंगल में मिली अज्ञात युवती की लाश , रेप के बाद हत्या की आशंका

Unknown dead body of girl found in forest,case murder after rape
जंगल में मिली अज्ञात युवती की लाश , रेप के बाद हत्या की आशंका
जंगल में मिली अज्ञात युवती की लाश , रेप के बाद हत्या की आशंका

डिजिटल डेस्क, शहडोल। देवलोंद थाना क्षेत्र से थोड़ी दूर जंगल में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद गला काटकर निर्मतापूर्वक हत्या कर कर दी गई। मृत युवती की उम्र 20-22 वर्ष बताई जा रही है, जो सलवार कुर्ता पहने हुए है। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रख लिया गया है तथा उसकी पहचान के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं।

गले में गहरे घाव के निशान 
बुढ़वा रोड में अलहरा रोड किनारे जगमल व नोटरी के बीच जंगल में सोमवार की सुबह महुआ बीनने वालों ने जंगल में एक युवती की लाश देखी। जहां पर लाश मिली वह देवलोंद थाना क्षेत्र से करीब 10-12 किलोमीटर दूर है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस वरिष्ट अधिकारियों को जानकारी देने के बाद स्थल के लिए रवाना हो गई। मुख्यालय से पुलिस वैज्ञानिक (एफएसएल) डॉ. एसपी सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने देखा कि युवती के गले में गहरे घाव के निशान हैं। कमर के नीचे के कपड़े अस्त-व्यस्त हैं।

संभ्रांत घर की है मृतका
डॉ. एसपी सिंह के अनुसार किसी धारदार हथियार से गले में वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई। हत्या स्थल पर ही की गई, क्योंकि वहां पर खून बिखरा हुआ था। प्रथम दृष्टया स्थल में मिले साक्ष्य के अनुसार पुलिस ने हत्या के पहले दुष्कृत्य की घटना से इंकार नहीं किया है। जिस समय पुलिस पहुंची, उससे करीब 12-14 घंटे पहले हत्या की गई है, यानि रविवार की रात को घटना हुई है। युवती यहां कैसे पहुंची, उसे किसने लाया और हत्या क्यों किया, वहां कहां की है, इन सवालों को तलाशने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है। हुलिया के अनुसार वह किसी संभ्रांत घर की लग रही है। थाना प्रभारी अहसान खान ने बताया कि देवलोंद के आसपास पता लगाया गया, गुमशुदगी की सूचना नहीं है। उन्होंने आसपास के थानों को सूचित कर दिया है। 
 

Created On :   7 May 2019 7:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story