उन्नाव मामला : वकील के भाई ने आरोपों को साबित करने के लिए तस्वीरें दिखाईं

Unnam case: The lawyers brother showed photographs to prove the allegations
उन्नाव मामला : वकील के भाई ने आरोपों को साबित करने के लिए तस्वीरें दिखाईं
उन्नाव मामला : वकील के भाई ने आरोपों को साबित करने के लिए तस्वीरें दिखाईं
हाईलाइट
  • उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कुलदीप सेंगर के व्यक्तियों के उनके घर तक पीछा करने व परिवार को धमकी देने के साक्ष्य के रूप में तस्वीरें मौजूद हैं
  • वकील महेंद्र सिंह
  • उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए
लखनऊ, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कुलदीप सेंगर के व्यक्तियों के उनके घर तक पीछा करने व परिवार को धमकी देने के साक्ष्य के रूप में तस्वीरें मौजूद हैं।

वकील महेंद्र सिंह, उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

तस्वीरों को दिखाते हुए देवेंद्र सिंह ने कहा कि मनोज सेंगर (विधायक का भाई) व हरि पाल सिंह को उनके घर के बाहर देखा गया था।

हरि पाल सिंह कार दुर्घटना की साजिश रचने का आरोपी है।

उन्होंने कहा, वे मेरे भाई को मामले से पीछे हटने के संदेश भेजते हैं। हमने इन तस्वीरों के साथ देश के प्रधान न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को 12 जुलाई को पत्र भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

दुष्कर्म पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह रविवार को पीड़िता के साथ उसके चाचा से मिलने रायबरेली गए थे, जो रायबरेली जेल में बंद हैं। वे वापस लौट रहे थे, जब उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई।

सिंह गंभीर स्थिति में ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। उनके सिर में कई चोटें आई हैं।

देवेंद्र सिंह ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता ने बीते एक साल में अपने जीवन को लेकर खतरे का दावा करते हुए संबंधित अधिकारियों को 33 से ज्यादा पत्र भेजे हैं, लेकिन किसी ने इनका संज्ञान नहीं लिया।

इस बीच आरोपी विधायक के संबंधी ने कहा कि तस्वीरें पुरानी हैं और इसका फायदा लेने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

--आईएएनएस

Created On :   1 Aug 2019 2:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story