अयोध्या में बनेगी विश्व की सबसे ऊंची राम मूर्ति, 221 मीटर होगी ऊंचाई

UP CM Yogi Adityanath plans to build Lord Ram statue in Ayodhya
अयोध्या में बनेगी विश्व की सबसे ऊंची राम मूर्ति, 221 मीटर होगी ऊंचाई
अयोध्या में बनेगी विश्व की सबसे ऊंची राम मूर्ति, 221 मीटर होगी ऊंचाई
हाईलाइट
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला
  • मूर्ति के ऊपर होगा 20 मीटर का छत्र
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ी होगी मूर्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राम मंदिर पर चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने अयोध्या में 221 मीटर ऊंची राम भगवान की मूर्ति बनाने का ऐलान किया है। तैयार होने के बाद ये प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी 39 मीटर ऊंची होगी। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर है। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मूर्ति लगाने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद डिजायन भी फाइनल किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्वीट कर बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा राम जन्मभूमि अयोध्या में स्थापित की जाएगी। इस मूर्ति की ऊंचाई 151 मीटर होगी, जबकि इसके ऊपर 20 मीटर का छत्र होगा। इसके साथ ही 50 मीटर का आधार (बेस) भी होगा। 


इससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में सरोवर बांध के पास सरदार वल्लभ भाई  पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया था। 182 मीटर ऊंचे इस स्टैच्यू को दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति का तमगा हासिल है। हालांकि, 221 मीटर ऊंची राम भवान की प्रतिमा बनने के बाद ये रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक यहां प्रोजेक्ट पार्क, विश्राम घाट, रामलीला मैदान और श्रीराम कुटिया का भी निर्माण किया जाएगा।

 

 

 

Created On :   25 Nov 2018 4:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story