UP के मदरसों में पढ़ाई जाएंगी NCERT की किताबें

UP government plans to introduce ncert books in madarsa
UP के मदरसों में पढ़ाई जाएंगी NCERT की किताबें
UP के मदरसों में पढ़ाई जाएंगी NCERT की किताबें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ।   अब यूपी के मदरसों में NCERT की किताबें पढ़ाई जाएंगी।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में एनसीआरटी की किताबें लागू करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा मदरसा बोर्ड मदरसों में एनसीआरटी सिलेब्स लागू करने की प्लानिंग कर रहा है। मदरसों में अब मैथ्स और साइंस को अनिवार्य किया जाएगा।

योगी सरकार के इस आदेश का सूबे के 16 हजार मदरसों पर प्रभाव पड़ेगा। 40 सदस्यों की इस कमिटी में एनसीआरटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक-एक मेम्बर शामिल हैं। अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के ख्वाजा मोइनूद्दीन चिस्ती उर्दू के कई सदस्य को भी जगह दी गई है।

इस मामले के सामने आने के बाद धर्म गुरुओं ने ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि कुरान के साथ किताब नहीं पढ़ाई जा सकती है। योगी सरकार को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। धार्मिक किताब के साथ विज्ञान की किताबें नहीं पढ़ाई जा सकतीं।  इस विषय पर धर्म गुरुओं के विरोध के बाद सुब्रमणयम स्वामी ने सख्त लहजे में कहा है कि या तो आदेश को मानों नहीं तो मदरसों को बंद करा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि शिक्षा नीति में सुधार लाने के लिए योगी सरकार ने 23 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और 13 डेंटल कॉलेजों की फीस के नियमों में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। यह नया नियम अगले तीम अकेडमिक सेशन के लिए लागू रहेगा। नए फीस नियम लागू होने के बाद अब एमबीबीएस डिग्री के लिए छात्रों को 8।  05 से 11।  50 लाख रुपए देने होंगे। वहीं बीडीएस के छात्रों के लिए फीस 1।  37 से 3।  65 लाख रुपए हो गई है।

 

Created On :   30 Oct 2017 12:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story