यूपी निकाय चुनाव: सपा की पहली लिस्ट जारी, अयोध्या से किन्नर को मिला टिकट

UP municipal election 2017, samajwadi party issued first list of candidate
यूपी निकाय चुनाव: सपा की पहली लिस्ट जारी, अयोध्या से किन्नर को मिला टिकट
यूपी निकाय चुनाव: सपा की पहली लिस्ट जारी, अयोध्या से किन्नर को मिला टिकट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे अहम बात यह रही है कि यूपी की सबसे महत्वपूर्ण सीट फैजाबाद जिले के अयोध्या नगर निगम से सपा ने एक किन्नर को प्रत्याशी बनाया है। सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बैठक कर सभी नामों पर अपनी मुहर लगाई।

 

समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए रविवार को पहली लिस्ट जारी की है। इसमें सपा ने 7 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इनमें मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी, अयोध्या और गोरखपुर के नगर निगम शामिल हैं। सपा ने 7 प्रत्याशियों में 5 पुरुष और 2 महिलाओं को टिकट दिया है।

 

सपा से मेरठ से दीपू मलेठिया बाल्मीकि, बरेली से डॉ IAS तोमर, मुरादाबाद से यूसुफ अंसारी, अलीगढ़ से मुजाहिद किदवई, झांसी से राहुल सक्सेना, फैजाबाद से सुश्री गुलशन बिंदु, और गोरखपुर से राहुल गुप्ता को टिकट मिला है।

 

यूपी में इस बार 16 सीटों के लिए मेयर का चुनाव हो रहा है। आगरा, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी और फैजाबाद की सीटों को अनारक्षित रखा गया है। वहीं फिरोजाबाद, बनारस, सहारनपुर और गोरखपुर की मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है। मेरठ की सीट एससी महिला के लिए रखी गई है। इस बार चार निगमों में पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा है. इनमें सहारनपुर, फिरोजाबाद, मथुरा और फैजाबाद शामिल हैं।

 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव तीन चरण में होगा। पहले चरण की वोटिंग 22 नवंबर, दूसरे चरण की वोटिंग 26 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 29 नवंबर को होगी।

Created On :   29 Oct 2017 6:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story