UP: शिक्षक ने किया था छेड़खानी का विरोध, छात्रों ने की जमकर पिटाई

UP: Teacher protested against molestation, students beat up fiercely
UP: शिक्षक ने किया था छेड़खानी का विरोध, छात्रों ने की जमकर पिटाई
UP: शिक्षक ने किया था छेड़खानी का विरोध, छात्रों ने की जमकर पिटाई

डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बलकारनपुर में मंगलवार को एक शिक्षक की छात्रों द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई। कॉलेज परिसर में छात्र, कुछ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जब उन्हें शिक्षक ने फटकार लगाकर कॉलेज से बाहर निकाल दिया तो छात्रों ने अपने परिजनों के साथ उसकी पिटाई कर दी। पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने आज (बुधवार) बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

बलकारनपुर के आदर्श जनता इंटर कॉलेज परिसर में एक स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुछ छात्र, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। छात्रों की इस हरकत पर शिक्षक ने इन छात्रों को फटकार लगाते हुए कॉलेज से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह अपने-अपने घर चले गए और अपने परिवार के सदस्यों के साथ वापस आकर डंडे से शिक्षक की बेरहमी से पिटाई की। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी छात्र फरार हैं।

Created On :   6 Nov 2019 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story