उप्र : घर के भीतर चाकू घोंप कर महिला की हत्या

UP: Woman killed by stabbing knife inside the house
उप्र : घर के भीतर चाकू घोंप कर महिला की हत्या
उप्र : घर के भीतर चाकू घोंप कर महिला की हत्या

बांदा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में शनिवार दोपहर घर के भीतर एक महिला की हत्या उसके पति और देवर ने कथित रूप से चाकू घोंप कर कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने बताया, महोखर गांव में अपने मायके आई युवती पूनम (25) पुत्री रामराज की शनिवार दोपहर बाद एक बजे उसके पति कमलेश और देवर नरेश ने घर के भीतर चाकू घोंप कर हत्या कर दी।

महिला की ससुराल खजुराहो में है और ससुरालीजनों से विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है।

एएसपी पाल ने बताया, महिला की हत्या कर आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। मौके पर फोरेंसिक, सर्विलांस, स्थानीय पुलिस बल मौजूद है। फिलहाल महिला के पिता घर से बाहर हैं, और मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस उनके गांव आने का इंतजार कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर भेजी गई हैं।

Created On :   12 Oct 2019 1:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story