गुडी पड़वा: उर्मिला ने खुद ढोल बजाकर किया डांस, महाराष्ट्रीयन लुक में लग रही थीं खूबसूरत

गुडी पड़वा: उर्मिला ने खुद ढोल बजाकर किया डांस, महाराष्ट्रीयन लुक में लग रही थीं खूबसूरत

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हाल ही में कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने आज गुडी पड़वा का पर्व सेलि​ब्रेट किया। उनके इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड स्टार्स और पार्टी के मेम्बर शामिल थे। उर्मिला ने इस खास मौके पर वूमन राइडर्स को सपोर्ट भी किया। बता दें इस पर्व को सभी लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। आज के दिन सभी लोग रंगोली बनाते हैं, अपने घर को सजाते हैं। साथ ही अच्छा अच्छा खाना भी बनाया जाता है। ऐसे में इस पर्व के प्रति उर्मिला का जोश स्वाभाविक था। 

इस खास मौके पर उर्मिला का रुप देखने लायक था। वह अपने महाराष्ट्रीयन लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया। इस ​वीडियों में वे ढोल बजा रही हैं और डांस भी कर रही हैं। इस फेस्टिवल के दौरान उनका जोश देखने लायक था। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ खूब सारे फोटो क्लिक करवाएं, मस्ती की और डांस भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने सभी बड़ों का आर्शीवाद भी लिया। 

 

 

बता दें उर्मिला ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद उर्मिला ने कहा, मेरा राजनीति में आने का मकसद सही है। जो इन पांच सालों में नहीं हुआ है। कांग्रेस के साथ मिलकर अब वही काम करना है। पीएम मोदी को लेकर उर्मिला ने कहा, देश के हित में कठोर फैसले लेने से ज्यादा, सही फैसले लेना जरूरी होता है। अब तक पांच सालों में वो नतीजे समाने नहीं आएं हैं, जो आने चाहिए थे। वहीं भाजपा के प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने उर्मिला को टिकट दिए जाने पर कहा, उर्मिला एक अच्छी अभिनेत्री हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। मेरी लड़ाई उर्मिला जी से नहीं बल्कि कांग्रेस और उसकी विचार धारा से है। मैं इस बात से पूरी तरह से अश्वास्त हूं कि जीत हमारी होगी।

Created On :   6 April 2019 9:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story