अमेरिकी अफसरों ने इवांका के भारत दौरे को सीक्रेट रखने के दिए आदेश 

US officials ordered to keep secret Ivanka  trumps india visit
अमेरिकी अफसरों ने इवांका के भारत दौरे को सीक्रेट रखने के दिए आदेश 
अमेरिकी अफसरों ने इवांका के भारत दौरे को सीक्रेट रखने के दिए आदेश 

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटी इवांका ट्रप जल्द ही भारत दौरे पर आने वाली है। इवांका के भारत दौरे को लेकर व्हाइट हाउस ने सीक्यूरिटी को लेकर एडवाइसरी जारी की है। व्हाइट हाउस ने सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी रहने के निर्देश जारी किए हैं।दरअसल अमेरिकी अफसरों ने इवांका के पहले एशियाई दौरे पर खतरे की आशंका जताई है। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि खासतैर पर भारत से कहा है कि "इस विजिट का शेड्यूल सीक्रेट रखा जाए।" गौरतलब है कि इवांका 28 नवंबर को भारत दौरे पर पहुंच रही हैं।वो हैदराबाद में आयोजित होने वाले वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्‍मेलन (GES 2017) में हिस्‍सा लेंगी।

                                 Related image

इवांका यहां इनॉगरेशन सेशन में अमेरिका डेलिगेशन की अगुआई करेंगी। इवांका के दौरे को देखते हुए पहले प्रशासन ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है जिस होटेल में वो ठहरने वालीं हैं उसके आसपास  5 लेयर के सिक्युरिटी इंतजाम किए गए हैं और अब अमेरिका के निर्देशों के बाद पुलिस की चौकसी बढ़ा दी जाएगी, लेकिन अमेरिका की सुरक्षा एडवाइरी और शेज्यूल लीक ना करने के निर्देश के बाद शायद इवांका का ठिकाना बदला जा सकता है। 

आपको बता दें अमेरिका को पता चला है कि लोकल मीडिया इवांका के दौरे को लेकर शैड्यूल लीक कर रहा है,इसमें इवांका कब कहां जाएंगी, कहां रहेंगी और क्या खाएंगी हर चीज का ब्यौरा दिया गया है। अमेरिकी सरकार ने इवांका के दौरे के शेड्यूल की कथित जानकारी लीक होने के बात पर नाराजगी जताई और दौरे के शैड्यूल को सीक्रेट रखने के लिए कहा है। 

            Image result for ivanka trump in india

दुनिया से इवांका के दौरे को सीक्रेट रखना चाहता है अमेरिका

अमेरिकी अफसरों ने कहा, "इवांका ट्रम्प अपने पहले दौरे पर एशिया आ रही हैं। सरकार को लगता है कि यहां उनके लिए खतरा ज्यादा हो सकता है।" वहीं, तेलंगाना सरकार के सेक्रेटरी (आईटी एंड कॉमर्स) जयेश रंजन ने कहा, "अमेरिकी अफसरों को लगता है कि इवांका की विजिट से जुड़ी काफी जानकारियां बाहर आ चुकी हैं। यहां उनकी सिक्युरिटी को लेकर खतरे की आशंका है। वो हैदराबाद विजिट कैंसल भी कर सकते हैं। जबकि हमें खुद अब तक इस विजिट की पूरी जानकारी नहीं है।"

                                Image result for ivanka trump in india

क्या है GES सम्मेलन?

GES को भारत और अमेरिका मिलकर ऑर्गनाइज कर रहे हैं। इसकी थीम ‘वुमन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉ ऑल’ है। हैदराबाद में समिट 3 दिन चलेगी। इसमें 170 देशों के करीब 1,500 एंटरप्रेन्योर्स, इन्वेस्टर्स और इकोसिस्टम सपोर्टर शिरकत करने वाले हैं।
 

Created On :   21 Nov 2017 8:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story