OBOR में चीन के भारी निवेश से दूसरे देशों की संप्रभुता को खतरा : अमेरिका

us pentagon expressed concern over china investment in one belt one road OBOR
OBOR में चीन के भारी निवेश से दूसरे देशों की संप्रभुता को खतरा : अमेरिका
OBOR में चीन के भारी निवेश से दूसरे देशों की संप्रभुता को खतरा : अमेरिका
हाईलाइट
  • पेन्टागन ने 'वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट' (OBOR) पर चीन के प्रभाव पर चिंता जाहिर की है।
  • पेन्टागन ने बीते 24 घंटों में दो रिपोर्ट जारी की है।
  • पेन्टागन ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि चीन को मिलिट्री एडवांटेज मिल सकता है

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेन्टागन ने "वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट" (OBOR) पर चीन के प्रभाव पर चिंता जाहिर की है। पेन्टागन ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि OBOR में जिस प्रकार चीन एक्टिव होकर निवेश कर रहा है, उससे उन्हें मिलिट्री एडवांटेज मिल सकता है। पेन्टागन ने कहा कि यह बेल्ट जिस भी देश से गुजरेगा, उन जगहों पर आर्थिक दबाव भी पड़ेंगे। पेन्टागन ने बीते 24 घंटों में दो रिपोर्ट जारी की है।

पेन्टागन द्वारा "असेसमेंट ऑन यूनाइटेड स्टेट्स डिफेंस इम्प्लिफिकेशन ऑफ चीन एक्सपैंडिंग ग्लोबल एक्सेस" नाम से निकाली गई रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए चीन विदेशी बंदरगाहों पर जरूरी पहुंच बनाएगा। इससे सभी देशों की संप्रभुता को खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं इससे यूएस और कुछ दूसरे देशों द्वारा छोटे देशों को दी जा रही सिक्योरिटी पर भी खतरा होगा।

पेन्टागन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि OBOR में निवेश से चीन हिंद महासागर, मेडिटेरेनियन सागर और प्रशांत महासागर में अपने ऑपरेशन को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। पेंटागन ने कहा कि चीन के अन्य देशों के फैसलों पर वीटो अधिकार हासिल करने की कोशिश और विशेष रूप से अमेरिकी सहयोगियों पर दबाव बनाने की कोशिश से अमेरिकी मुद्रा को खतरा हो सकता है।अमेरिका को इससे जल्द से जल्द डील करना होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2006 से लेकर 2017 तक चीन ने पूरे विश्व में काफी निवेश किया है। चाइना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट ट्रैकर के अनुसार चीन ने यूरोप में लगभग 299 bn USD, उत्तरी अमेरिका में  223 bn USD, पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में  120n USD, दक्षिण अमेरिका में  98 bn USD, ऑस्ट्रेलिया में  91 bn USD, पश्चिम एशिया (दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और रूस) में  85 bn USD, सब-सहारन अफ्रीका में  77 bn USD और  मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका 31 bn USD का निवेश किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के अधिकांश निवेश OBOR लेबल के तहत हुए हैं और इसकी शुरुआत 2013 में  हुई थी। इतना ही नहीं चीन ने इन देशों में उपयुक्त निवेश के अलावा भी पैसे खर्च किए हैं। ट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार सब-सहारन अफ्रीका में चीन ने अतिरिक्त USD 205 bn खर्च किए हैं। इसके अलावा चीन ने पश्चिमी एशिया में  USD 163 bn, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में USD 130 bn, पूर्वी और दक्षिण पूर्व एशिया में USD 122 bn, दक्षिण अमेरिका में USD 52 bn, यूरोप में USD 38 bn, ऑस्ट्रेलिया में USD 15 bn और उत्तरी अमेरिका में USD 10 bn अतिरिक्त रुपए खर्च किए हैं।

Created On :   16 Jan 2019 3:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story