UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को अमेरिका का समर्थन

US support for Indias permanent membership in UNSC
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को अमेरिका का समर्थन
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को अमेरिका का समर्थन

एजेंसी, वाशिंगटन। UNSC में स्थायी सदस्यता काे अमेरिका ने एक बार फिर भारत को अपना समर्थन दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को समर्थन की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (NSG) में भी भारत की सदस्यता के लिए अपना समर्थन दोहराया है। अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी ने इस समर्थन के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मीटिंग के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया, 'अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्या के लिए अपने समर्थन को दोहराता है। अमेरिका परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG), वासनार अरेंजमेंट और द ऑस्ट्रेलिया समूह में भी भारत की प्रारंभिक सदस्यता के लिए मजबूत समर्थन करता है।'

थैंक यू : मोदी

सुरक्षा परिषद समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय समुहों में भारत के समर्थन के लिए पीएम मोदी ने अमेरिका के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, 'अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत की सदस्यता के लिए अमेरिका के लगातार प्रयास का भारत शुक्रगुजार है। हम इसके लिए अमेरिका को धन्यवाद देते हैं। यह समर्थन दोनों देशों के आपसी रिश्तों और परस्पर हितों को बढ़ाने वाला होगा।' गौरतलब है कि भारत अपने कूटनीतिक सम्बंधों के माध्यम से सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए प्रयास करता रहा है। हाल ही में NSG में स्थायी सदस्यता के लिए भी भारत ने अपने सारे कूटनीतिक सम्बंध का इस्तेमाल कर लिया था, लेकिन चीन की आपत्ति के बाद भारत को NSG की सदस्यता हासिल नहीं हो पाई थी।

Created On :   27 Jun 2017 10:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story