'लक्ष्मी' को प्रसन्न करना है तो अपनाएं ये 7 आसान उपाय...

Use these easy seven tips in worship of  goddess Laxmi
'लक्ष्मी' को प्रसन्न करना है तो अपनाएं ये 7 आसान उपाय...
'लक्ष्मी' को प्रसन्न करना है तो अपनाएं ये 7 आसान उपाय...

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन माना गया है, इस दिन विशेष उपाय कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बेहद आसान उपाय बताने जा रहे हैं...

- शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।

- शाम को ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं।  

- 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। यह धर्मशास्त्रों में अतिशुभ बताया गया है। 

- सुबह स्नान समय अपने आंवला के रस की कुछ बूंदें अपनी स्नान के पानी में डालें। इससे नहाने से माता प्रसन्न होती हैं और घर में उनके आगमन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।  

- दान देने का भी अति महत्व है एवं पुण्यकारी भी शुक्रवार को गरीबों को दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

- पूजन स्थान पर श्रीयंत्र रखें एवं उसका गाय के दूध के अभिषेक करें।

- श्रीयंत्र के अभिषेक किए गए जल को पूरे घर में छिंटक दें। ये लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अति लाभकारी माना गया है। 

Created On :   18 Aug 2017 5:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story