आज श्रीकृष्ण को चढ़ाएं 11 जटा वाले नारियल, ये विधि अपनाने से हो जाएंगे धन-धान्य से परिपूर्ण

Use these easy tips in worship of lord krishan on the Janmashtami
आज श्रीकृष्ण को चढ़ाएं 11 जटा वाले नारियल, ये विधि अपनाने से हो जाएंगे धन-धान्य से परिपूर्ण
आज श्रीकृष्ण को चढ़ाएं 11 जटा वाले नारियल, ये विधि अपनाने से हो जाएंगे धन-धान्य से परिपूर्ण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आज हर ओर उल्लास है। मंदिर सज गए हैं। कन्हैया के जन्मोत्सव की तैयारियां भी देखने मिल रही है। इस अवसर पर हम आपको जन्माष्टमी पूजन की कुछ ऐसी विधियां बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से आप धन-धान्य से परिपूर्ण होंगे।

भगवान कृष्ण को विष्णु अवतार हैं पुराणों में भी इसका उल्लेख है। जन्माष्टमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान कृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कन्हैया प्रसन्न होते हैं। जिसके प्रताप से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

-धन प्राप्त करने के लिए जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद राधा.कृष्ण मंदिर में जाकर भगवान कृष्ण को पीले माला अर्पित करें। पीला रंग कन्हैया को प्रिय है। 

-कन्या भोज सदैव ही लाभकारी बताया गया है। नौकरी में तरक्की के लिए जन्माष्टमी के दिन खीर बनाकर कन्याओं को खिलाएं। 

-आपके किसी भी काम में कभी कोई बाधा न आए तो इसके लिए जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण मंदिर में जटा वाला नारियल और 11 बादाम चढ़ाना चाहिए।

-श्रीकृष्ण को चढ़ने वाले प्रत्येक भोग में तुलसी का पत्ता अवश्य रखें। इससे पूजन सफल होगा साथ ही घर में सुख शांति आएगी। 

Created On :   15 Aug 2017 3:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story