शत्रुओं का नाश करेंगी ये 5 चीजें, महाशिवरात्रि पर करें पूजा

Use These five Things in the the shiv pujan on the maha Shivratri
शत्रुओं का नाश करेंगी ये 5 चीजें, महाशिवरात्रि पर करें पूजा
शत्रुओं का नाश करेंगी ये 5 चीजें, महाशिवरात्रि पर करें पूजा

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। ऐसे में शिव को प्रसन्न करने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यहां हम आपको महादेव के नाम और उनके अर्थ, शिव को नाराज करने वाली वस्तुएं, शिवलिंग की परिक्रमा के संबंध बता चुके हैं, किंतु यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महादेव को अतिप्रिय हैं और इनका प्रयोग आमतौर पर शिव को प्रसन्न करने के लिए ही किया जाता है।महाशिवरात्रि पर इनका प्रयोग कर आप महादेव को शीघ्र ही प्रसन्न कर सकते हैं...


1.श‌िवजी का प्रिय माना गया है धतूरा, इससे ना सिर्फ शत्रुओं का भय दूर होता है बल्कि धन लाभ भी मिलता है। यह महादेव काे जल्दी ही प्रसन्न करता है।

 

2.ग्रह दोषों को दूर करने के लिए गन्ने के रस से शिव का अभिषेक किया जा सकता है। शास्त्रों में गन्ने को सुख का प्रतीक माना गया है। यदि शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से किया जाए तो इससे धन की प्राप्ति होती है। 

 

3.परिवार में शांति आती है एवं शत्रु आपका अहित चाहकर भी नही कर पाते। देवलोक की प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि पर शिव को बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। शास्त्रों में इसे अनेक कष्टों का अंत करने वाला बताया गया है। इसी प्रकार बेल, बेर आैर गेहूं की बाॅल भी भगवान महादेव की पूजा में उत्तम बताया गया।


4. वैसे तो धतूरे का ये फूल किसी और देव को नही चढ़ता, किंतु महादेव को ये अत्यंत प्रिय है और इसे अर्पित करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसी प्रकार आंक का फूल भी उर्पयुक्त होगा। 

 

5. शिव का एक नाम गंगाधर है उन्होंने गंगा को अपनी जटाओं में धारण कर रखा है। गंगा भगवान श‌िव की जटा से धरती पर उतरी हैं इसल‌िए सभी नद‌ियों में गंगा परम पव‌ित्र है। यदि भगवान शंकर का अभिषेक गंगाजल से किया जाए तो अति प्रसन्न होते हैं। 

Created On :   8 Feb 2018 4:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story