इस वर्जिन ट्री की पूजा करने से आपको मिलेगा आपका वेलेंटाइन !

इस वर्जिन ट्री की पूजा करने से आपको मिलेगा आपका वेलेंटाइन !

डिजिटल डेस्क। 55 साल पुराने वर्जिन ट्री के नीचे बैठिए, पूजा कीजिए। छह महीने के अंदर आपको एक सुंदर सी गर्लफ्रेंड मिल जाएगी। दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में ये पेड़ है। यह चमत्कारी पेड़ कीकर का है जिसे वर्जिन ट्री कहा जाता है। कहते है वैलेंटाइन डे के दिन इस पेड़ की खास तरह से पूजा की जाती है। इस पूजा में जो भी व्‍यक्ति वहां मौजूद रहता है और प्रसाद लेता है, उसे 6 महीनों के अंदर गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड मिल जाता है। 

 

Image result for virgin-tree

 

कई वर्षों से चल रही प्रथा

इस पेड़ पर एक बॉलीवुड हिरोइन का चित्र लगाया जाता है जिसे दमदमी माई कहते हैं। यह प्रथा हिंदू कॉलेज में कई वर्षों से चलती आ रही है। दमदमी माई के नाम से होने वाली पूजा को देखने के लिए हजारों की संख्‍या में लोग आते हैं। 2014 में दमदमी माई का दर्जा दीपिका पादुकोण और 2015 में लिसा हेडन को दिया गया था।

 

Related image

 

वर्जिन ट्री की मान्‍यता

मान्‍यता के अनुसार वैलेंटाइन डे के दिन कीकर के इस पेड़ की खास तरह से पूजा की जाती है। उस दिन जो भी व्‍यक्ति वहां मौजूद रहता है और प्रसाद लेता है, उसे 6 से 7 महीनों के अंदर गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड मिल जाता है।  इस पेड़ के बारे में पूरे दिल्‍ली में ऐसी ही मान्‍यता है। यहां के लोगों ने पेड़ को वर्जिन ट्री नाम दिया है। 
 

Image result for decorat virgin-tree by heart shaped balloons

 


हार्ट शेप के गुब्बारों से सजाता है ट्री

वेलेंटाइन डे के दिन पेड़ को हार्ट शेप के लाल गुब्बारों से सजाते हैं। किसी बॉलीवुड हीरोइन को दमदमी माई बनाया जाता है। इसके अलावा यहां बॉलीवुड एक्टर्स की भी फोटो लगाई जाती हैं। बीते दिनों इस पेड़ के इर्द-गिर्द कई पेड़ काट डाले गए। वर्जिन ट्री की भी छंटाई की जा रही थी लेकिन लोगों के डर से इसे काटा नहीं गया।

Created On :   7 Feb 2018 9:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story