वेलेंटाइन वीक 7 से, जानिए कब है कौन सा DAY

वेलेंटाइन वीक 7 से, जानिए कब है कौन सा DAY


 

डिजिटल डेस्क । फरवरी शुरू होते ही फिजा में गुलाबी ठंड घुलनी शुरू हो जाती है और इस हल्की ठंड में प्यार की पतंगें उड़ती नजर आ ही जाती हैं। फरवरी की 14 तारीख को हर साल वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन हर प्रेमी जोड़ा अपने प्यार को और गहरा बनाने का वादा एक-दूसरे से करता है तो वहीं कई नई जोड़ियां भी अपने प्यार की शुरुआत इसी दिन से करती हैं। ऐसा नहीं है वेलेंटाइन वीक केवल प्रेमी जोड़े के लिए होता है। इसे आप हर उस शख्स के साथ मना सकते हैं जिससे आप प्यार कर सकते हैं। वो आपके पैरेंट्स, दोस्त, भाई-बहन, बच्चे, दादा-दादी, नाना-नानी आदि कोई भी हो सकता है। बस इस त्योहार का मतलब होता है प्यार वो भी एकदम पवित्र। 

हर देश में अलग-अलग तरह से मनाया हैं वेलेंटाइन 

14 फरवरी को मनाया जाने वाला ये दिन विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से और अलग-अलग विश्वास के साथ मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में तो इस दिन की रौनक अपने शबाब पर होती है, मगर पूर्वी देशों में भी इस दिन को मनाने का अपना-अपना अंदाज होता है।

 

जहां चीन में ये दिन "नाइट्स ऑफ सेवेन्स" प्यार में डूबे दिलों के लिए खास होता है, वहीं जापान और कोरिया में इस पर्व को "वाइट डे" का नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं, इन देशों में इस दिन से पूरे एक महीने तक लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे, फूल देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। वेलेंटाइन डे पर पश्चिमी देशों में पारंपरिक रूप से इस पर्व को मनाने के लिए "वेलेंटाइन-डे" नाम से लव लेटर्स दिए जाते हैं। इसके साथ दिल, क्यूपिड, फूलों और गिफ्ट्स देकर अपनी भावनाओं का भी इजहार किया जाता है। 19वीं सदीं में अमेरिका ने इस दिन पर अधिकारिक तौर पर अवकाश घोषित कर दिया था। 

 

 

यूएस के मुताबिक पूरे विश्व में हर साल करीब एक बिलियन लोग एक-दूसरे को कार्ड भेजते हैं। जो क्रिसमस के बाद दूसरा ऐसा दिन जब लोग एक दूसरे को सबसे ज्यादा कार्ड भेजते हैं। 

 

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन-डे 

ऐसा माना जाता है कि वेलेंटाइन-डे मूल रूप से संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है, लेकिन सैंट वेलेंटाइन के विषय में ऐतिहासिक तौर पर विभिन्न मत है और कुछ भी सटीक जानकारी नहीं है। 1969 में कैथोलिक चर्च ने कुल 11 सेंट वेलेंटाइन के होने की पुष्टि की और 14 फरवरी को उनके सम्मान में पर्व मनाने की घोषणा की। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वेलेंटाइन रोम के सेंट वेलेंटाइन माने जाते हैं। 

 

क्या है वेलेंटाइन वीक ?

रोज डे से शुरू हुए इस पर्व का अंत वेलेंटाइन डे पर होता है। जल्द ही प्यार करने वालों का त्योहार वेलेंटाइन वीक आने वाला है। प्यार करने वालों को इस हफ्ते का बेसब्री से इंतजार होता है। एक हफ्ता पूरी दुनिया प्यार के रंग में डूबी रहती है। आमतौर पर लोग इस पूरे हफ्ते एक-दूसरे को दिल शेप वाले गिफ्ट देना पसंद करते हैं। इस हफ्ते में रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टैडी डे, प्रॉमिस डे, किस डे, हग डे और वैलेनटैइन डे। अगर आपको हर दिन का मतलब नहीं पता है तो हम आपको बताते हैं हर दिन का मतलब और उसका महत्व।

 

 

7 फरवरी रोज डे : प्यार के खूबसूरत हफ्ते की शुरुआत इसी दिन के साथ होती है। इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं उन्हें गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं से अवगत करवा सकते हैं। प्यार करने वाले जोड़े एक-दूसरे को लाल गुलाब देना पसंद करते हैं।

 

 

8 फरवरी प्रपोज डे : दूसरा दिन प्रपोज डे का होता है। इस दिन प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे को प्रपोज करता है। वहीं आप चाहें तो गुलाब और गिफ्ट के साथ उन्हें प्रपोज करने जा सकते हैं।

 

 

9 फरवरी चॉकलेट डे : चॉकलेट तो सभी को पसंद होती है। वहीं लड़कियों को यह सबसे ज्यादा पसंद होती है। प्यार का इजहार करने के लिए चॉकलेट का सहारा लिया जा सकता है इससे सामने वाले की नाराजगी को पल भर में दूर किया जा सकता है। वहीं अपने रुठे हुए प्रियजनों को इससे मनाया जा सकता है। इस दिन चॉकलेट देने से प्यार बढ़ता है।

 

 

10 फरवरी टैडी डे : लड़कियों को टैडी बहुत पसंद होता है। टैडी को पूरी दुनिया में प्यार का प्रतीक माना जाता है। बचपन के साथ ही यह आपकी जवानी के भी साथी होते हैं।

 

 

11 फरवरी प्रॉमिस डे : वादे हर रिश्ते की आधारशिला होते हैं। यह आपके हेल्दी रिलेशनशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं उनसे कोई खास वादा कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे ऐसा वादा ना कर बैठें जिसे आप बाद में निभा ना सकें। इसलिए सोच-समझकर वादा करें।

 

 

12 फरवरी किस डे : गले लगाकर आप बहुत से रुठे हुए अपने प्रियजनों को मना सकते हैं। इस दिन आप गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी भावनाओं का अहसास दिला सकते हैं। हग प्यार, केयर और प्रोटेक्शन को दर्शाता है।

 

 

13 फरवरी हग डे :  वेलेंटाइन वीक के छठे दिन को किस डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी युगल किस के जरिए अपने प्यार का अहसास पार्टनर को करवाते हैं।

 

 

14 फरवरी वेलेंटाइन डे : ये दिन प्यार करने वालों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के लिए स्पेशल बनाने के साथ ही उसे कभी ना भूलने वाला दिन बनाने की कोशिश करते हैं। इस दिन के साथ ही एक हफ्ते से जारी प्यार के त्योहार का अंत हो जाता है।

 

 

इस साल कौन-से तोहफे रहेंगे "IN"

वेलेंटाइन डे के मौके पर गिफ्टस देने का काफी महत्व है। वेलेंटाइन वीक शूरू होते ही लोग एक दूसरे को अलग-अलग तरह के गिफ्ट्स देने लगते हैं। रोज, कार्ड्स और दिल शेप के गिफ्ट्स के अलावा अब लोग और भी बहुत कुछ चीजें है जो देना पसंद करते हैं। दरअसल वक्त के साथ लोग काफी आगे बढ़े हैं और अब लोग भावनाओं से भरे तोहफों के साथ कुछ ऐसा गिफ्ट अपनों के लिए चुनते हैं जो उनके काम आए। अगर आप किसी लड़के को गिफ्ट देना चाहतीं हैं तो आपको पर्स, मोबाइल कवर, कार्ड होल्डर, वॉच, टी शर्ट, जिम किट, लैपटॉप स्किन, पॉवर बैंक, पेन ड्राइव दे सकती हैं। इन सबके साथ आप कार्ड अटैच करके देंगी और कार्ड पर एक अच्छा सा मैसेज लिखेंगी तो आपके दोस्त को और भी अच्छा लगेगा। 

वहीं अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को भी गिफ्ट देना चाहते हैं तो कस्टमाइज्ड बेड शीट, कुशन कवर, थ्रीडी कुशन्स, कस्टमाइज्ड लॉकेट, हैंड बैग, मेकअप किट, ज्वैलरी के साथ छोटा टेडी और कार्ड अटैच कर सकते हैं। 

 

 

कार्ड में वैराइटी

वेलेनटाइन डे दूसरा ऐसा पर्व है जिस दिन सबसे ज्यादा कार्ड खरीदे और दिए जाते हैं। ये एक प्रथा सी बन गई हैं। दरअसल कार्ड के साथ एक प्यारा मैसेज दिया जाता है। मार्केट हर साल की तरह इस साल भी कार्ड्स की कई वैराइटी देखने को मिल रही है। अगर आप सबसे अलग कार्ड अपने दोस्तों को देना चाहते हैं, तो  थ्रीडी कार्ड, छोटे मैसेज कार्डस, थंबलेन कार्डस और हैंडमेड कार्डस जरूर दें। 

Created On :   4 Feb 2018 8:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story