सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के लिए नई मुसीबत, दर्ज हुई FIR

Valmiki community lodged the fir against Salman Khan and Shilpa Shetty
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के लिए नई मुसीबत, दर्ज हुई FIR
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के लिए नई मुसीबत, दर्ज हुई FIR

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अरे भाई। कहते हैं ना बोलते समय जरा सोच समझ कर बोलना चाहिए नहीं तो दिक्कत हो सकती है। बस ऐसी ही एक दिक्कत में बॉलीवुड के भाईजान और योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी फंस गए हैं। दरअसल ज्यादा और गलत शब्द बोलने के कारण इन दोनों कलाकारों के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने मुंबई पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। वैसे दंबग खान के लिए यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि उनका और विवादों का रिश्ता बहुत गहरा है एक विवाद सुलझता नहीं कि दूसरा उनका हाथ पकड़ लेता है पर मिसेस कुंद्रा अपने बड़बोलेपन के कारण जरूरी परेशानियों में घिर गई हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान और शिल्पा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये देखने के बाद सलमान और शिल्पा के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो में इस्तेमाल किए गए शब्द से वाल्मीकि समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है जिसे गुस्सा वाल्मीकि समाज ने सलमान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

सलमान ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान किया गलत शब्द का प्रयोग

शुक्रवार को जारी फोर्ब्स की लिस्ट में सलमान एक बार फिर टॉप पर पहुंच गए। लिस्ट के अनुसार वो कमाई के मामलें में नंबर 1 पर हैं। लेकिन इस खुशी को उन्ही की नजर लग गई। बता दें अपनी फिल्म "टाइगर जिंदा है" के प्रमोशन के लिए दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल खुद की बुरी हालत बयान करने के लिए कर दिया। फिर क्या, यह वीडियो आग की तरह फैल गई। जिसके बाद सलमान को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। 

जब इंटरव्यू में बोल गई शिल्पा गलत बात

शिल्पा शेट्टी ने एक टीवी चैनल को अपना इंटरव्यू दिया था जिसमें वो यह अपने लुक को लेकर बात कर रही थी। तभी उन्होंने अपने घर के लुक को बदसूरत बताते हुए उसी जातिसूतक शब्द का प्रयोग कर दिया जिसका इस्तेमाल सलमान ने अपने इंटरव्यू में किया था। 

धड़ल्ले से वायरल हो रही है इनकी वीडियो

पिछले 3-4 दिनों से सोशल मीडिया पर ये दोनों ही वीडियो धड़ल्ले से शेयर हो रहे हैं। इस वाल्मीकि समाज के लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ प्रदर्शन किए और माफी मांगने की मांग की है। 

टाइगर जिंदा है के खिलाफ प्रदर्शन

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म "टाइगर जिंदा है" की रिलीज के साथ ही कई सिनेमाघरों में सुबह प्रसारित होने वाले शो रोक दिए गए। वाल्मीकि समाज ने तोड़फोड़ के साथ पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। वहीं एक संगठन ने शनिवार को गाजियाबाद में सलमान खान का पुतला दहन किया है। अखिल भारतीय अनुसूचित युवजन समाज के कार्यकतार्ओं ने सलमान और शिल्पा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 

Created On :   23 Dec 2017 6:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story