वीना मलिक ने चंद्रयान-2 मिशन का उड़ाया मजाक

Veena Malik mocked Chandrayaan-2 mission
वीना मलिक ने चंद्रयान-2 मिशन का उड़ाया मजाक
वीना मलिक ने चंद्रयान-2 मिशन का उड़ाया मजाक

कराची, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। बिग बॉस-4 की पूर्व प्रतियोगी और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने भारत के चंद्रयान-2 मिशन के बारे में एक घृणित टिप्पणी करते हुए इसका मजाक उड़ाया है।

वीना ने सात सितंबर को कई ट्वीट करते हुए भारत पर कटाक्ष किया। इसी दिन चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले भारत के लैंडर विक्रम का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) से संपर्क टूट गया था। यह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला लैंडर बन जाता, मगर अपने निर्धारित स्थान से महज 2.1 कि. मी. पहले ही उससे संपर्क टूट गया और भारत इतिहास रचने से एक कदम दूर रह गया।

इसी का मजाक उड़ाते हुए वीना ने लिखा, ऑप्स. चंदा ने इंडिया को मामू बना दिया। भारत का चंद्रयान-2 असफल हो गया।

अभिनेत्री ने तब लिखा था कि भारत को इसके बजाय शौचालय बनाने चाहिए थे।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, खबर बन रही है कि इस मिशन के असफल होने के पीछे आईएसआई का हाथ है। चांद पर भारतीयों को अनुमति नहीं है।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को बताया था कि उसका चंद्र लैंडर विक्रम चंद्रयान-2 ऑर्बिटर द्वारा खोज लिया गया है। हालांकि लैंडर से संपर्क नहीं हो सका है।

Created On :   11 Sep 2019 3:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story