बारातियों से भरा वाहन पलटा, पति पत्नी की मौत, 17 घायल

Vehicle overturned near semariya road , couple dead,17 injured
बारातियों से भरा वाहन पलटा, पति पत्नी की मौत, 17 घायल
बारातियों से भरा वाहन पलटा, पति पत्नी की मौत, 17 घायल

डिजिटल डेस्क, शहडोल। यहां बारातियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में दोनों पति-पत्नी थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना सिंहपुर थाना क्षेत्र के सेमरिहा मोड़ पर हुई। बारात डिण्डौरी जिले से शहडोल के ब्यौहारी जा रही थी। बताया गया है कि दूल्हा व अन्य लोग दूसरे वाहन में थे, इसलिए वे सुरक्षित बच गए।

मालिक ही चला रहा था वाहन
डिण्डौरी के शाहपुर थानांतर्गत ग्राम चुरिहा से एक बारात सिंहपुर के रास्ते पिकअप क्रमांक एमपी 65 टीए 0556 से ब्यौहारी के लिए निकली थी। पुलिस के अनुसार वाहन मालिक सोनू साहू स्वयं वाहन चला रहा था। आज तड़के लगभग 3 बजे से सिंहपुर थाना के सेमरिहा तिराहा के मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन कई पलटियां खाते हुए सड़क से दूर जा पलटा। वाहन में करीब 25-30 लोग सवार थे। वाहन के नीचे दबने से बसोरिन बारले 50 वर्ष पति नवल सिंह निवासी चुरिहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसके पति नवल सिंह  की मौत अस्पताल में हुई। हादसे में 17 अन्य लोगों को चोटें आई, इनमें 9 को गंभीर चोट के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना तड़के ही पुलिस अधीक्षक को दी गई थी, जिन्होंने तुरंत बचाव के निर्देश दिए थे। सूचना पर सिंहपुर से पुलिस बल व 108 एम्बुलेंस पहुंची। डॉ. आशीष सिंह व पायलट मो. याकूब द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सिंहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एनएस राजपूत ने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279, 337, 304 ए व 184 एमवी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

हादसे में ये घायल
दुर्घटना में सम्हारू यादव 37 वर्ष निवासी शाहपुर, रोहित सिंह 12 वर्ष निवासी उदयपुर, तिलस ङ्क्षसह 15 वर्ष निवासी मोहतरा, कैलाश ङ्क्षसह 16 वर्ष मैर मोहतरा, मनोज सिंह 16 वर्ष मोहतरा, बुद्धू सिंह 30 वर्ष, महा सिह गोंड 40 वर्ष खाम्ही विदपुर, वंशलाल साहू 48 वर्ष चुरिहा, राजेश सिंह 25 वर्ष तेंदूमार महतरा, बुद्धू सिंह पिता रामा 19 वर्ष, प्रहलाद साहू 17 वर्ष मोहतरा,  मनोहर सिंह 48 वर्ष मोहतरा, अमृत सिंह 35 वर्ष, कुुवर सिह 21 वर्ष, सुरेशवती 50 वर्ष शामिल हैं।
 

Created On :   21 May 2019 7:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story