सुषमा स्वराज के निधन से प्रतिभाशाली व्यक्तित्व खोया, दो दिन रुकी जनादेश यात्रा

Very Big loss with the death of Sushma swaraj - CM
सुषमा स्वराज के निधन से प्रतिभाशाली व्यक्तित्व खोया, दो दिन रुकी जनादेश यात्रा
सुषमा स्वराज के निधन से प्रतिभाशाली व्यक्तित्व खोया, दो दिन रुकी जनादेश यात्रा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महाजनादेश यात्रा को दो दिनों के लिए रोक दिया गया है। मंगलवार की देररात सुषमा के निधन के बाद बुधवार को जनादेश यात्रा के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। अस यात्रा के प्रमुख भाजपा विधायक सुजित सिंह ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को भी मुख्यमंत्री की जनादेश यात्रा स्थगित रहेगी। ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री की महा जनादेश यात्रा बुधवार को अकोला और गुरुवार को जलगांव व धुले पहुंचने वाली थी। इन स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। लेकिन अब ये कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शुक्रवार, 9 अगस्त को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार महाजनादेश यात्रा के पहले चरण का अंतिम दिन होगा। इस दिन धुले व नंदुरबार जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 

मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से हमनें एक सुसंस्कृत, विद्वान व अत्यंत प्रतिभाशाली व्यक्तित्व खो दिया है। वे इतनी जल्द चली जाएंगी इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। उनके प्रति लोगों के मन में बहुत श्रद्धा थी। उनके निधन से मेरा व्यक्तिगत नुकसान हुआ है। बीते 22 जुलाई को मेरे जन्मदिन पर उन्होंने मुझे फोन कर शुभकामनाएं दी थी।”   

मंत्रिमंडल की बैठक में सुषमा को श्रद्धांजलि

भाजपा की वरिष्ठ नेता व देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में तीव्र शोक व्यक्त किया गया। राज्य मंत्रिमंडल ने सुषमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषमा के निधन से भारतीय राजनीति की एक मजबूत नेता थीं। उन्होंने अपने पांच दशक की राजनीतिक जीवन में संसदीय राजनीति में विशेष पहचान बनाई।

370 खत्म करने पर मोदी-शाह का अभिनंदन          

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली अच्छुद 370 को खत्म करने के ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा समेत संसद का अभिनंदन राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया। मंत्रिमंडल की बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार ने यह फैसला लेकर जम्मू-कश्मीर को संपूर्ण देश से जोड़ने का महान काम किया है। 
                               

Created On :   7 Aug 2019 3:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story