इन उपायों से दूर होगा घर और आॅफिस का वास्तु दोष...

इन उपायों से दूर होगा घर और आॅफिस का वास्तु दोष...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घर या आॅफिस वास्तु दोष से रहित होना अति आवश्यक है। इस दोष के रहते समृद्धि संभव नही। ये भी मान्यता है कि वास्तु देव हर वक्त तथास्तु कहते रहते हैं। ऐसे में यदि आपके घर या आॅफिस में वास्तु दोष है तो इसका असर आप पर भी पड़ता स्पष्ट रुप से दिखाई देगा।

 

-घर हो या आॅफिस नियमित पूजा आवश्यक है। इसे किसी भी सदस्य द्वारा किया जा सकता है। इससे सकारात्मकता का संचार होता है और सुख समृद्धि आती है। 

 

-घर और आॅफिस के प्रत्येक कमरे में रोशनी होना बेहद जरूरी है। कोई भी कमरा ऐसा नही होना चाहिए जहां पर रोशनी नही पहुंच रही है। यदि संभव हो तो प्रतिदिन संध्याकाल में नित्य दीपक जलाएं और गोबर के उपले पर घी का डालकर जलाएं। इसमें एक चुटकी चावल भी मिला लें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है एवं बुरी शक्तियों का भी असर नही होता।

 

-घर में ऐसे पौधों का होना भी शुभता लाता है जिनका पूजन में प्रयोग होता है। जैसे  तुलसी का पौधा, आंवला, हरश्रृंगार, अमलतास इत्यादि। इनमें से कोई न कोई पौधा अवश्य ही लगाना चाहिए। स्मरण रखें कि खूबसूरती बढ़ाने के चक्कर में ऐसी शो पत्ती या पौधा कभी ना लगाएं जिनमें कांटे लगे हुए हैं। ये सुंदरता बढ़ाएं या नहीं नकारात्मकता बढ़ाने में जरूर सहयोग करते हैं। इन्हें लगाने से लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं।

 

-घर में भोजन बनाने के बाद किसी और के ग्रहण करने से पहले थोड़ा-थोड़ा निकालकर उसे वास्तुदेव को समर्पित करें। ऐसे नियमित करने से घर में धन और समृद्धि दोनों का आगमन होता है।

 

-बात बहुत छोटी है किंतु जानकारी ना होने पर ये वास्तुदोष का कारण बनती है। घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नही रखना चाहिए। ऐसा करने से लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं और ये क्लेष का कारण बनता है।

 

Created On :   12 Dec 2017 3:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story