वेंकैया नायडू बोले - दम है तो चुनाव लड़कर दिखाएं माओवादी

वेंकैया नायडू बोले - दम है तो चुनाव लड़कर दिखाएं माओवादी
वेंकैया नायडू बोले - दम है तो चुनाव लड़कर दिखाएं माओवादी

डिजिटल डेस्क, रांची। शनिवार को रांची में आयोजित "रांची स्मार्ट सिटी" के भूमिपूजन के अवसर पर पधारे उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने माओवादियों और नक्सलवादियों पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने नक्सलियों को हिंसा छोड़कर लोकतंत्र के सहारे अपने हक़ को प्राप्त करने की सलाह दी है। नायडू ने नक्सलियों पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी को भी लोकतंत्र में हिंसा करने का अधिकार नहीं है। बुलेट की जगह पर बैलेट का इस्तेमाल कर हर समस्या का समाधान किया जा सकता है।

नायडू ने माओवादियों पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर आप को लगता है कि आपकी विचारधारा बहुत अच्छी है और यह जनता के हित में है तो आपको डर किस बात का है। दम है तो आप जनता को अपनी विचारधारा को समझाएं और चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होकर जनता का विश्वास जीतकर सरकार चलाएं।"

नायडू ने विकास के लिए शांति को आवश्यक बताते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा, सरकार के लिए मायने रखती है। जिसके लिए जनता को कभी भी हिंसा को प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए।

उन्होंने अपने विरोधियों पर करार प्रहार करते हुए कहा कि, "कुछ लोगों को सिर्फ माओवादियों और आतंकवादियों के मरने पर पर ही मानवाधिकार के आंसू बहाते हैं। लेकिन आतंकवादियों और माओवादियों द्वार मारे गए निर्दोष लोगों और सुरक्षाबलों के लिए उनके आंसू कभी नहीं निकलते। जो कि ठीक बात नहीं है।"

उपराष्ट्रपति ने झारखंड में सरकार को माओवादियों के खिलाफ काफी हद तक सफलता हासिल करने के लिए सरकार की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में राज्य सरकार को केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिला है।

Created On :   9 Sep 2017 4:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story