फुसर्त-ए-दीदार विक्टोरिया मेमोरियल इन कोलकाता

फुसर्त-ए-दीदार विक्टोरिया मेमोरियल इन कोलकाता

डिजिटल डेस्क, कोलकत्ता।  विक्टोरिया मेमोरियल एक महल या घूमने की जगह नही है। यह सच पूछिए तो इतिहास का वह अध्याय है जिसे हम पढ़ते नही। किताब छोड़िए, फुर्सत मिले तो एक बार दीदार कीजिए। समय बिताने के साथ ही भारत मे अंग्रेजों की पैठ कैसे बनी इसकी जानकारी भी हो जाएगी। चलिए हम आपको इस वीडियो के जरिये विक्टोरिया मेमोरियल की खासियतों से रूबरू कराते है। 

पश्चिम बंगाल के कोलकाता का विक्‍टोरिया मेमोरियल, एक ऐतिहासिक स्मारक है, जो महारानी विक्टोरिया को समर्पित है। यह 57 एकड़ भूमि पर निर्मित है और इसे राज का ताज कहा जाता है। इस शानदार संग्रहालय में महारानी विक्टोरिया के पियानो और स्टडी-डेस्क सहित 3000 से अधिक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। इसके पास नौ दीर्घाओं में प्रदर्शित 28,394 कलाकृतियाँ हैंए जो देश की संस्कृति को दर्शाता है। इस वीडियो के देखने के बाद अगर आप यहा जाने की सोच रहे है तो आपको बता दें  मार्बल का बना यह स्‍मारक ब्रिटिश और मुग़ल वास्‍तुशैली का अद्भुत संगम है। 

बता दें कि विक्‍टोरिया मेमोरियल की स्‍थापना लॉर्ड कर्ज़न की पहल पर इंडो-ब्रिटिश इतिहास पर विशेष जोर देने के साथ महारानी विक्टोरिया की याद में काल विशेष संग्रहालय के रूप में की गई थी। वर्तमान में विक्‍टोरिया मेमोरियल भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा देखे जाने वाले संग्रहालय के रूप में जाना जाता है।  विक्‍टोरिया मेमोरियल को सन 1921 में आम जन के लिए खोला गया था।

Created On :   27 Jan 2018 4:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story