उपराजधानी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Vidarbha hopes for relief with low pressure area, rain may be on July 22-23
उपराजधानी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
उपराजधानी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में गुरुवार दोपहर बाद हल्की बूंदा-बांदी हुई, इसके बाद शाम को कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए बारिश हुई। विदर्भ की बात करें, चंद्रपुर और गडचिरोली में जोरदार बारिश हुई। इसके अलावा वर्धा के समुद्रपुर और गोंदिया में बूंदा-बांदी से फिजां में ठंडक घुल गई। 4 जुलाई से थमी मानसूनी वर्षा के एक बार फिर सक्रीय होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती चक्र बना है। उपराजधानी में बादलों का झुंड गर्मी और उमस से कुछ हद राहत दिला सकता है। 

Created On :   17 July 2019 5:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story