विदर्भ निर्माण यात्रा भाजपा का करेगी सफाया - अणे

Vidarbha Nirman Yatra will demolish BJP in Vidarbha region : Aney
विदर्भ निर्माण यात्रा भाजपा का करेगी सफाया - अणे
विदर्भ निर्माण यात्रा भाजपा का करेगी सफाया - अणे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा की वादाखिलाफी से नाराज विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने विदर्भ राज्य निर्माण यात्रा शुरू की। यह यात्रा विदर्भ के सभी जिलों में घूमकर 12 जनवरी को नागपुर में समाप्त होगी। वेरायटी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व महाधिवक्ता व विदर्भ राज्य आघाडी के नेता एड. श्रीहरि अणे ने कहा कि विदर्भ निर्माण यात्रा भाजपा का विदर्भ से सफाया किए बिना नहीं रहेगी। इस मौके पर सभी विदर्भवादी नेताओं ने विदर्भ के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की।

चुनाव में तीसरी आघाड़ी के रूप में पर्याय देंगे - चटप 
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर समिति के नेता एड. वामनराव चटप ने कहा कि विदर्भ निर्माण यात्रा विदर्भ में जनजागृति कर आगामी चुनाव में तीसरी आघाड़ी के रूप में पर्याय देगी। सुधीर सावंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी स्वतंत्र विदर्भ के पक्ष में हैं। विदर्भ निर्माण यात्रा को हमारा सहकार्य है। विदर्भ निर्माण महामंच के घटक पक्ष के रूप में हम लोकसभा, विधानसभा की सभी जगह लड़कर भाजपा-कांग्रेस को पर्याय देंगे। समिति के मुख्य संयोजक राम नेवले ने कहा कि विदर्भ निर्माण यात्रा की ओर से विदर्भ की जनता को संदेश दिया जाएगा। भाजपा को चेतावनी दी जाती है कि अभी भी समय नहीं गुजरा है। आगामी 2019 के चुनाव से पहले विदर्भ दें अन्यथा विदर्भ से चले जाओ और कुर्सी खाली करो।

विदर्भ हमारा जन्मसिद्ध अधिकार- तिरपुड़े
विदर्भ माझा पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार तिरपुडे ने कहा कि विदर्भ हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और हम स्वतंत्र विदर्भ राज्य हासिल करेंगे। मंच पर प्रबीर कुमार चक्रवर्ती, मंगेश तेलंग, धोटे विचार मंच के सुनील चोखारे, प्रहार जनशक्ति के रुपेश फुंड प्रमुखता से उपस्थित थे। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर रंजना मामर्डे, डॉ. रमेश गजबे, देविदास लांजेवार, भगवान झंझाड, अरुण केदार, एड. नीरज खांदेवाले, दिलीप नरवडिया, धर्मराज रेवतकर, राजकुमार नागुलवार, अरविंद सांदेकर, मुकेश मासुरकर आदि उपस्थित थे। 
 

Created On :   3 Jan 2019 8:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story