दिल्ली : चोरी को अंजाम देने पहुंचे चोर ने बेखौफ अंदाज में किया डांस, वीडियाे वायरल

दिल्ली : चोरी को अंजाम देने पहुंचे चोर ने बेखौफ अंदाज में किया डांस, वीडियाे वायरल
हाईलाइट
  • दिल्ली : चोरी का वीडियो वायरल
  • पांच चोरों ने चार दुकानों को अपना निशाना बनाया।
  • पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
  • यह वीडियो पुरानी दिल्ली इलाके स्थित नॉवल्टी सिनेमा के पास का है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली।  अक्सर चोर जब चोरी करने पहुंचता है तो वो अपने काम को जल्द से जल्द अंजाम देकर चंपत हो जाता है, लेकिन दिल्ली में चोरी की घटना का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिससे देखकर आप भी हंस पड़ेंगे। दरअसल एक चोर, चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले झूमकर डांस कर रहा है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग खूब ठहाके लगा रहे है। 

 

 

दिल्ली में बेखौफ हैं चोर

चोर के हौसले कितने बेखौफ हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, चोर एक दुकान में चोरी करने आते हैं और फिर सीसीटीवी के सामने डांस करते हैं। आप को जो वीडियो हम दिखा रहे है यह कोई झूठ नही बल्कि हकीकत है। यह वीडियो दिल्ली में नॉवेल्टी सिनेमा के पास का है। यहां कुछ लोगों चोरी करने पहुंंचने के लिए दाखिल होते है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक चोर गली में दाखिल होता है और मुंह पर रुमाल बांधता और डांस करना शुरु कर देता है। उसके बाद गली में दो अन्य चोर मुंह पर रूमाल बांधे में दाखिल हुए। उसके बाद सभी उसी गली की पांचों ने दुकानों के शटर भी इतनी आसानी से उखाड़े, जैसे कोई खेल हो। फिर सभी चोर सामान लेकर वहां से चंपत हो गए। इन चोरों ने दिल्ली पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

 

चोर का चेहरा भी बेनकाब

चोरी के बाद दूसरे दिन सुबह दुकान मालिकों ने ऑफिस की हालत और सीसीटीवी फुटेज देखे तो दंग रह गए। यह वीडियो मंगलवार यानी 10 जुलाई का बताया जा रहा है। घटना वाली रात पांच चोरों ने चार दुकानों को अपना निशाना बनाया और लाखों के माल पर हाथ साफ किया। सीसीटीवी में एक चोर का चेहरा भी बेनकाब हो गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों के बारे में पता लगा रही है। चोरी को अंजाम देने वाले सभी चोरों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। पुलिस ने जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

Created On :   12 July 2018 3:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story