वियतनाम देगा 'साउथ चाइना सी' में भारत को एंट्री, चीन बौखलाया

vietnams call for indian investment in south china sea, china objects to this
वियतनाम देगा 'साउथ चाइना सी' में भारत को एंट्री, चीन बौखलाया
वियतनाम देगा 'साउथ चाइना सी' में भारत को एंट्री, चीन बौखलाया

डिजिटल डेस्क, पेइचिंग। वियतनाम ने भारत को साउथ चाइना सी में निवेश के लिए इनविटेशन दिया है। भारत यहां पर तेल और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश कर सकता है। वियतनाम के इस इनविटेशन से चीन बौखला गया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने वियतनाम के इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अपने अधिकारों का हनन बताया है। बता दें कि साउथ चाइना सी एक विवादित स्थल है, जिस पर चीन अपना अधिकार बताता आया है। अब वियतनाम के इस कदम से वह पूरी तरह से बौखला गया है। इसे लेकर चीन की कई देशों से तनातनी चल रही है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कंग ने कहा, "चीन अपने पड़ोसी देशों का किसी दूसरे देश के साथ सामान्य संबंधों का विरोध नहीं करता है, लेकिन चीन ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करता है जिसमें साउथ चाइना सी में चीन की संप्रभुता को चुनौती दी जा रही हो और क्षेत्र की शांति तथा स्थिरता को खतरा हो।" चीन ने कहा कि पेइचिंग ऐसी किसी भी व्यवस्था का विरोध करता है जो उसके अधिकारों का अतिक्रमण करती हो।

बता दें कि मंगलवार को ही भारत में वियतनाम के राजदूत टोन सिन थान ने एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि उनका देश साउथ चाइना सी में भारत के निवेश का स्वागत करेगा। वियतनामी राजदूत ने कहा था कि भारत और उनके देश के बीच रक्षा सहयोग भी बढ़ाने की काफी संभावना है और भारत वियतनाम की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में मदद कर सकता है। उल्लेखनीय है कि चीन वर्षों से ONGC द्वारा वियतनाम के दावे वाले साउथ चाइना सी में तेल कुओं की खुदाई का विरोध करता रहा है। भारत इसे विशुद्ध व्यवसायिक अभियान बताता रहा है। भारत का कहना है कि कुओं की खुदाई का साउथ चाइना सी में विवाद से कोई लेनादेना नहीं है।

गौरतलब है कि पूरे साउथ चाइना सी पर चीन लंबे समय से अपना दावा करता आ रहा है। इसको लेकर उसकी कई पड़ोसी देशों तनातनी भी चली आ रही है। वहीं वियतनाम, फिलिपींस, मलयेशिया, ब्रुनेई और ताइवान इसका विरोध करते हैं। भारत और वियतनाम के बीच संबंध सुधर रहे हैं। भारत साउथ चाइना सी में आवाजाही की स्वतंत्रता का समर्थन करता रहा है। साउथ चाइना सी के जरिए हर साल खरबों डॉलर का व्यापार होता है।

Created On :   11 Jan 2018 12:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story