विदेशी डॉक्टर भी नहीं बचा पाए वियतनाम के राष्ट्रपति की जान, 61 की उम्र में निधन

Vietnams President Tran Dai Kwang passed away at age of 61
विदेशी डॉक्टर भी नहीं बचा पाए वियतनाम के राष्ट्रपति की जान, 61 की उम्र में निधन
विदेशी डॉक्टर भी नहीं बचा पाए वियतनाम के राष्ट्रपति की जान, 61 की उम्र में निधन
हाईलाइट
  • पिछले एक महीने से बीमार थे क्वांग
  • वियतनाम में 3 लोग मिलकर चलाते हैं सरकार
  • सैनिक अस्पताल में चल रहा था इलाज

डिजिटल डेस्क, हनोई। वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का शुक्रवार को 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। क्वांग पिछले एक महीने से बीमार थे। उनका इलाज राजधानी हनोई के सैनिक अस्पताल में चल रहा था। क्वांग के इलाज के लिए दूसरे देश से भी डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया था। इसके बावजूद राष्ट्रपति त्रान का सैन्य अस्पताल में 21 सितंबर सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर निधन हो गया। त्रान वियतनाम के प्रसिद्ध नेताओं में से थे।

 

 

देश के प्रसिद्ध नेताओं में शुमार था नाम
बता दें कि वियतनाम में एकाधिकार शासन का चलन नहीं है। वहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कम्यूनिस्ट पार्टी चीफ मिलकर शासन चलाते हैं। जानकारों के मुताबिक वियतनाम में राष्ट्रपति के पास काफी अधिकार होते हैं। क्वांग को अप्रैल 2016 में राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। इसके पहले वो जनसुरक्षा मंत्री, सरकारी बोर्ड के सदस्य और कम्यूनिस्ट पार्टी के विशेष सदस्य भी रह चुके हैं।

Created On :   21 Sep 2018 6:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story