Vijay hazare trophy 2018: मुंबई ने 12 साल बाद जीता खिताब, दिल्ली को चार विकेट से हराया

Vijay Hazare Trophy 2018: Mumbai defeated Delhi by four wickets, won the title 12 years later
Vijay hazare trophy 2018: मुंबई ने 12 साल बाद जीता खिताब, दिल्ली को चार विकेट से हराया
Vijay hazare trophy 2018: मुंबई ने 12 साल बाद जीता खिताब, दिल्ली को चार विकेट से हराया
हाईलाइट
  • 2006 में मुंबई ने राजस्थान को हराकर खिताब जीता था
  • मुंबई की जीत में आदित्य तारे (71) और सिद्धेश लाड (48) ने अहम भूमिका निभाई

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में शनिवार को मुंबई ने दिल्ली को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुंबई ने 12 साल बाद इस खिताब को हासिल किया है। मुंबई छह साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था। इससे पहले मुंबई 2011 में फाइनल में पहुंचा था जहां उसे बंगाल से हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले 2006 में मुंबई ने राजस्थान को हराकर खिताब जीता था। वर्ष 2003 में जब फाइनल नहीं खेले जाते थे, तब मुंबई की टीम विजेता रही थी।

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। दिल्ली को शुरुआती झटके लगे गौतम गंभीर एक और मनन शर्मा पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ध्रुव शोरे ने टीम के लिए 31 रन बनाए, हिम्मत सिंह ने सबसे ज्यादा 41 रन का योगदान दिया। वहीं मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी और शिवम दुबे ने 3-3 विकेट झटके। 

178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पृथ्वी शॉ 8, अजिंक्य रहाणे 10 और श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद विकेटकीपर आदित्य तारे (71) ने सिद्धेश लाड (48) के साथ पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत मुंबई ने 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए नवदीप सैनी ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

Created On :   21 Oct 2018 3:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story