दैनिक भास्कर के विजय सिंह 'कौशिक' को मिला राज्य सरकार का उत्कृष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार

Vijay singh kaushik got Excellent journalism award in Mumbai Maharashtra
दैनिक भास्कर के विजय सिंह 'कौशिक' को मिला राज्य सरकार का उत्कृष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार
दैनिक भास्कर के विजय सिंह 'कौशिक' को मिला राज्य सरकार का उत्कृष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग की तरफ से प्रदान किया जाने वाला बाबू राव विष्णु पराडकर उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार-2016 "दैनिक भास्कर" के प्रमुख संवाददाता विजय सिंह "कौशिक" को प्रदान किया गया। यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के महासचिव श्री सिंह को लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है। मराठवाड़ा के सूखाग्रस्त इलाके में जल संकट, भवन निर्माण मजदूरों के बच्चों व पूर्वोत्तर भारत दौरे पर आधारित रिपोर्ताज के लिए सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

 

 

 

 

Created On :   28 July 2019 5:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story