अपनी छवि चमकाने करोड़ों रुपए खर्च कर रहे सीएम-विखेपाटील 

Vikhepatil criticized for spending crores rupees on cms programme
अपनी छवि चमकाने करोड़ों रुपए खर्च कर रहे सीएम-विखेपाटील 
अपनी छवि चमकाने करोड़ों रुपए खर्च कर रहे सीएम-विखेपाटील 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटील ने मुख्यमंत्री कार्यालय द्व्रारा ‘मी मुख्यमंत्री बोलतोय’ (मैं मुख्यमंत्री बोल रहा हूं) कार्यक्रम पर करोडो रुपए खर्च करने की आलोचना की है। विखेपाटील ने इसे फिजूलखर्ची बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इसका हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि खुद की छवि चमकाने के लिए मुख्यमंत्री ‘मी मुख्यमंत्री बोलतोय’ सहित अन्य कार्यक्रमों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं।


विपक्ष के नेता ने कहा: जनता को देना होगा हिसाब 

मुख्यमंत्री को जनता के पैसों का हिसाब देना होगा। विपक्ष के नेता ने कहा कि पैसों का अभाव में छात्रों को समय पर वजीफा नहीं मिल रहा है। किसान कर्जमाफी का मामला अभी भी लटका हुआ है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री इस तरह के कार्यक्रमों पर करोड़ों रुपए कैसे खर्च कर सकते हैं।   


कांग्रेस नेताओं से मिले राजू शेट्टी

बीजेपी का साथ छोड़ चुके शेतकरी स्वाभिमान संगठने के अध्यक्ष सांसद राजू शेट्टी ने मंगलवार को विखेपाटील के आवास पर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण भी मौजूद थे। शेट्टी ने 26 जनवरी को मुंबई में आयोजित संविधान बचाओं मार्च में सभी दलों से शामिल होने की अपील की है।  


4 करोड़ 45 लाख 12 हजार रुपए होंगे खर्च  

जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए शुरू किए गए ‘मी मुख्यमंत्री बोलतोय’ (मैं मुख्यमंत्री बोल रहा हूं) और ‘दिलखुलास’ कार्यक्रम को प्रसारित करने और उसके प्रचार-प्रसार के लिए 4 करोड़ 45 लाख 12 हजार रुपए खर्च होंगे। सरकार ने दोनों कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए आर्थिक वर्ष 2017-18 में आने वाले खर्च को वित्तिय मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया। इसके मुताबिक हर महीने में दो बार ‘मैं मुख्यमंत्री बोल रहा हूं’ और ‘जय महाराष्ट्र-दिलखुलास’ और अन्य प्रासंगिक कार्यक्रम को प्रसारण के लिए तैयार करने हेतु 20 लाख रुपए खर्च होते हैं।
 

Created On :   17 Jan 2018 1:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story