चुनाव प्रचार करने पहुंचे हंसराज हंस, ग्रामीणों ने थमा दिए 5 लाख रुपए

Villagers gave five lac rupees to Bjp candidate hans raj hans
चुनाव प्रचार करने पहुंचे हंसराज हंस, ग्रामीणों ने थमा दिए 5 लाख रुपए
चुनाव प्रचार करने पहुंचे हंसराज हंस, ग्रामीणों ने थमा दिए 5 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की नार्थ वेस्ट रिजर्व सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस मैदान में हैं। इन दिनों वह अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। हंस दिल्ली के मुंडवा गांव में चुनाव प्रचार के लिए गए थे, वहां गांव के लोगों ने हंस के हाथ में 5 लाख रुपए थमा दिए, लेकिन उन्होंने पैसे लौटा दिए और कहा इन्हें आप गांव के विकास में खर्च कीजिए।

हंस दिल्ली वालों की दरियादिली देखकर खुश हैं। दरअसल, वो जब अपना चुनाव प्रचार करने मुंडका गांव पहुंचे, तब गांव के चौधरी और कई बड़े लोग भी वहां पहुंचे। जब हंस सभी लोगों से बातचीत करने के बाद वापस  लौट रहे थे, तभी गांव के चौधरी ने उनके हाथ में एक थैला थमा दिया, हंस ने पूछा इसमें क्या है, तो चौधरी साहब ने बताया इसमें 5 लाख रुपए हैं, और कहा आप इसे अपने चुनाव प्रचार में खर्च कीजिए। 

हंसराज हंस इस बात से हैरान रह गए। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी को खुद पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन यहां तो खर्च करने के जगह पैसे मिल रहे हैं। हंस ने पैसों का थैला वापस लौटा दिया, उन्होंने कहा इस पैसों को आप गांव के विकास में खर्च कीजिए, और चुनाव में विजय होने का आशीर्वाद मांगा।

 

 

 

 

 

Created On :   4 May 2019 4:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story