युवक की मौत के बाद साईंखेड़ा में तनाव, पुलिस तैनात
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 4:56 AM GMT
युवक की मौत के बाद साईंखेड़ा में तनाव, पुलिस तैनात
दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, नरसिंहपुर/गाडरवारा। नरसिंहपुर के साईंखेड़ा में एक 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। यहां लोगों ने प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और शहर छावनी में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कलेक्टर आरआर भोंसले एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव साईंखेड़ा रवाना हो गए। वहीं लोगों ने उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। थाना प्रभारी लोगों को शांत करने में जुटे हुए हैं।
Created On :   24 Jun 2017 9:57 AM GMT
Next Story