लंदन: पाकिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर फेंके अंडे-पत्थर, दो गिरफ्तार

लंदन: पाकिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर फेंके अंडे-पत्थर, दो गिरफ्तार
हाईलाइट
  • कश्मीर मुद्दे को लेकर लंदन में भी बौखलाए पाकिस्तानी मूल के लोग
  • पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग को बनाया निशाना
  • बिल्डिंग पर अंडे
  • पत्थर
  • जूते और स्मोक बम फेंके
  • बिल्डिंग की खिड़कियां टूटी

डिजिटल डेस्क, लंदन। कश्मीर मुद्दे को लेकर लंदन में भी पाकिस्तानी मूल के लोग बौखला उठे हैं और हिंसक प्रदर्शन पर उतर आए हैं। पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर लंदन में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया है। भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतलों से हमला किया। जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

भारतीय उच्चायोग ने बिल्डिंग परिसर पर हुए हमले की तस्वीर ट्वीट कर जानकारी दी। भारतीय अधिकारियों ने लंदन के मेयर से भी इस घटना की शिकायत कर प्रदर्शनकारियों पर ऐक्शन लेने को कहा।

जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन में बसे करीब 10 हज़ार पाकिस्तानी मूल को लोग बसों में सवार होकर लंदन पहुंचे। इसके बाद लंदन की सड़कों पर हंगामा खड़ा कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतल फेंके। बिल्डिंग की कई खिड़कियों को नुकसान पहुंचा और शीशे टूट गए।

पाकिस्तानी मूल के लोगों ने इस विरोध प्रदर्शन को "कश्मीर फ्रीडम मार्च" का नाम दिया था। यह मार्च पार्ल्यामेंट स्क्वेयर से शुरू हुआ और भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग तक पहुंचा। यूके की लेबर पार्टी के कुछ सांसदों ने मार्च का नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों के हाथ में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का झंडा और पोस्टर्स थे।

पाकिस्तानियों के इस विरोध प्रदर्शन के बाद भारत ने ब्रिटिश सरकार को अपनी शिकायत दर्ज कराई है। लंदन के मेयर सादिक खान ने भी ट्वीट कर इसे गंभीर मामला बताते हुए पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
 

Created On :   4 Sep 2019 3:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story